{"_id":"62715c592d3e19336356fef8","slug":"gwalior-narendra-singh-tomar-said-the-matter-of-forming-a-committee-on-msp-is-in-process-the-united-kisan-morcha-has-not-given-any-names-yet","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: नरेंद्र सिंह तोमर बोले- एमएसपी पर कमेटी बनाने का मामला प्रक्रिया में, संयुक्त किसान मोर्चे ने अभी कोई नाम नहीं दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: नरेंद्र सिंह तोमर बोले- एमएसपी पर कमेटी बनाने का मामला प्रक्रिया में, संयुक्त किसान मोर्चे ने अभी कोई नाम नहीं दिए
Wed, 04 May 2022 07:06 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 04 May 2022 07:06 AM IST
सार
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही एमएसपी पर गठित होने वाली कमेटी पर बात की।
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एमएसपी पर बयान दिया है। तोमर ने कहा कि एमएसपी पर कमेटी बनाने का मामला प्रोसेस में है। किसान संगठनों के द्वारा अभी कोई नाम नहीं दिए गए हैं। जैसे ही किसान संगठनों द्वारा नाम आते हैं, वैसे ही कमेटी गठित कर दी जाएगी।
बता दें कि तोमर एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 2018 की तरह 2023 की जीत के दावे को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि चुनाव से पहले सपने देखने का अधिकार सबको है। चुनाव होते ही उनकी वास्तविकता का पता चल जाता है। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी बड़ी पार्टी है। निश्चित ही आगामी चुनाव में भारी मतों से फिर से सरकार बनाएगी।
तोमर ने कहा कि कांग्रेस को पता होना चाहिए कि अभी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मणिपुर में उनका क्या हाल हुआ है। कांग्रेस पार्टी जनता का विश्वास पूरी तरह खो चुकी है। तोमर ने कहा कि छुट्टियां मनाने का काम कांग्रेस के नेतृत्व द्वारा समय-समय पर किया जाता है। वैसे भी जनता ने उन्हें छुट्टियों पर भेजने का आदेश दे दिया है। वह जनता के आदेश का पालन कर रहे हैं यह अच्छा है।