फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: First cake was cut on the birthday of the girl student then raped, case filed against neighboring youth

ग्वालियर: जन्मदिन पर छात्रा का पहले केक कटवाया फिर किया दुष्कर्म, पड़ोसी युवक पर केस दर्ज

Sat, 23 Apr 2022 06:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 23 Apr 2022 06:32 PM IST
सार

ग्वालियर में पड़ोसी ने एक नाबालिग से रेप किया है। नाबालिग का जन्मदिन मनाने आरोपी उसे सुनसान जगह ले गया था। पहले उसने केक कटवाकर बर्थडे सेलिब्रेट किया फिर जोर-जबरदस्ती कर रेप किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Gwalior: First cake was cut on the birthday of the girl student then raped, case filed against neighboring youth
ग्वालियर में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। - फोटो : Social Media

विस्तार

ग्वालियर में एक फ्रेंड ने जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड से पहले केक कटवाया और फिर सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसे बदनाम करने की धमकी दी। छात्रा ने इस घटना के बारे में परिजनों को बताया। पुरानी छावनी थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुरानी छावनी के कृष्णा नगर पहाड़िया इलाके में रहने वाले युवक राजा की पड़ोस में रहने वाली 14 वर्षीय बालिका से दोस्ती थी। ये एक दूसरे से फोन पर बातचीत करते थे। 22 अप्रैल को छात्रा का जन्मदिन था और जब शाम के वक्त छात्रा बाजार गई तो आरोपी ने उसे फोन लगाया और होटल में जन्मदिन मनाने के बहाने खाली पड़े प्लॉट में ले गया। आरोपी युवक ने केक कटवा कर जन्मदिन मनाया और इसके बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसने बदनाम करने की धमकी दी। घर पहुंचते ही छात्रा ने यह पूरी घटना अपनी मां को बताई और उसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर उसके पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed