फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Eating potato chaat worsened the health of more than 70 people, one serious

ग्वालियर: आलू चाट खाने से 70 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ी, एक गंभीर

Wed, 19 Jan 2022 12:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Jan 2022 12:43 PM IST
सार

ग्वालियर के मोहना गांव में आलू चाट खाने से 70 से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिलहाल 69 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक गंभीर बीमार बच्चे का जयारोग्य अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन
Gwalior: Eating potato chaat worsened the health of more than 70 people, one serious
ग्वालियर: आलू चाट खाने से 70 से ज्यादा लोग बीमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले के मोहना में 70 से ज्यादा लोग आलू चाट खाने से बीमार हो गए। बीमार मरीजों में एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सोमवार रात को मोहना स्वास्थ्य केंद्र में देखते ही देखते 70 से ज्यादा बीमार लोग एक जैसी समस्या लेकर पहुंचे, अचानक एक साथ बड़ी संख्या में बीमार लोगों को देखकर स्वास्थ्य विभाग के लोग भी सकते में आ गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्वालियर के सीएमएचओ कार्यालय से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में घटना की जांच की, जिसमें सामने आया कि मोहना क्षेत्र के अंतर्गत गांव उम्मेदगढ़ और सेखरा में सोमवार की रात गांव के लोगों ने एक ठेले वाले से आलू चाट खाई थी, जिसे खाने के बाद देर रात सभी को उल्टियां होने लगी। ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर लोग इलाज के लिए मोहना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। बीमार लोगों में बच्चे, महिलाएं और पुरूष शामिल थे। बीमारों में एक बच्चे की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


गांव वालों के अनुसार सोमवार की रात ठेले वाले से लगभग 100 से ज्यादा लोगों ने आलू चाट खाई थी। जिसके बाद सभी की यह हालत हुई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल ऑफिसर बिंदु सिंघल के अनुसार आलू चाट खाने से गांव के करीब 70 लोगों का पेट खराब हो गया था, जिनमें से 69 लोग अब स्वस्थ्य हो चुके हैं, एक बच्चा गंभीर बीमार था, जिसे इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल रेफर किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed