Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   guna criminal abhishek pardi arrested with illegal liquor reward of 1.20 lakh

अपराध: गुना में 1.20 लाख का इनामी कुख्यात बदमाश अवैध शराब के साथ गिरफ्तार, घेराबंदी कर दबोचा

Thu, 12 Nov 2026 10:26 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 12 Nov 2026 10:26 AM IST
सार

गुना के धरनावदा थाना पुलिस ने 1.20 लाख रुपये के इनामी बदमाश अभिषेक पारदी को 62 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक से शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल समेत 1.06 लाख रुपये का माल जब्त किया। उसके खिलाफ मध्यप्रदेश और राजस्थान में 12 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
guna criminal abhishek pardi arrested with illegal liquor reward of 1.20 lakh
arrest - फोटो : ANI

विस्तार

धरनावदा थाना पुलिस ने 1.20 लाख रुपये के इनामी कुख्यात आरोपी को अवैध शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा है। आरोपी मोटरसाइकिल पर दो प्लास्टिक के कैन में 62 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब लेकर बेचने की नीयत से जा रहा था। पुलिस की रुठियाई चौकी को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल हरकत में आते हुए रानीपुरा गांव की पुलिया के नीचे घेराबंदी की और रास्ते से गुजर रहे संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली।
विज्ञापन


घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को दबोचा
पुलिस टीम द्वारा रोके जाने के बाद संदिग्ध से पूछताछ की गई तो उसने अपनी पहचान गांव कनारी, थाना धरनावदा निवासी 26 वर्षीय अभिषेक पारदी के रूप में बताई। जब पुलिस ने उसके पास मौजूद दो प्लास्टिक कैनों की पड़ताल की तो उनमें हाथ भट्टी से बनी 62 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इस जब्त शराब का कुल मूल्य 6,200 रुपये बताया गया है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक लाख रुपये मूल्य की मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया। इस तरह पुलिस ने कुल 1,06,000 रुपये का माल बरामद करने में सफलता पाई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौरः क्या मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की नहीं सुन रहे अधिकारी? परेशान होकर बेटे ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मामलों में घोषित था 1.20 लाख रुपये का इनाम
पकड़े गए आरोपी अभिषेक पारदी का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा रहा है। राजगढ़ जिले के कोतवाली थाने में उसके विरुद्ध चार अलग-अलग गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए भोपाल देहात जोन के पुलिस महानिरीक्षक की ओर से प्रत्येक मामले में 30-30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस प्रकार आरोपी पर कुल 1.20 लाख रुपये का भारी-भरकम इनाम घोषित था और पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

तीन जिलों और पड़ोसी राज्य में दर्ज हैं 12 मामले
पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न थानों में कुल 12 अपराध दर्ज हैं। आरोपी अभिषेक पारदी पर गुना जिले के धरनावदा व फतेहगढ़ थाने, अशोकनगर जिले के नईसराय थाने, राजगढ़ जिले के करनवास व कोतवाली थाने के साथ-साथ देवास जिले के टोंक थाने में मामले पंजीकृत हैं। इसके अतिरिक्त, पड़ोसी राज्य राजस्थान के बारां जिले के छीपाबड़ौद थाने में भी उसके खिलाफ आपराधिक केस दर्ज हैं। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में डकैती, लूट, चोरी, मारपीट और अवैध हथियार रखने जैसी गंभीर धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं। धरनावदा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed