Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kalyanpur in Shahdol was the coldest place in the state, with the minimum temperature reaching 9.9 degrees.

प्रदेश में सबसे ठंडा रहा शहडोल का कल्याणपुर: न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री पर पहुंचा, पिछले साल भी गिरा था पारा

Thu, 12 Nov 2026 11:33 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 11:33 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले का कल्याणपुर गुरुवार को प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अमरकंटक में 10.1 और कटनी के करौंदी में 10.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। लगातार गिरते पारे से जिले में सुबह और रात की ठिठुरन बढ़ने लगी है।

विज्ञापन
Kalyanpur in Shahdol was the coldest place in the state, with the minimum temperature reaching 9.9 degrees.
शहडोल का ग्राम कल्याणपुर।

विस्तार

शहडोल जिले में ठंड ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को मौसम विभाग के आंकड़ों में शहडोल जिले का कल्याणपुर प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश के अन्य शहरों और क्षेत्रों की तुलना में सबसे कम रहा। इसके साथ ही एक बार फिर शहडोल ने ठंड के मामले में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, 12 नवंबर की रात दर्ज न्यूनतम तापमान में कल्याणपुर ने प्रदेश के सभी प्रमुख ठंडे इलाकों को पीछे छोड़ दिया। अनूपपुर जिले के अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कटनी के करौंदी में पारा 10.4 डिग्री पर रहा। इस तरह कल्याणपुर का तापमान अमरकंटक से भी कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नवंबर में ही कांपने लगा एमपी: सीजन में पहली बार दस डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, अगले चार दिन और गिरेगा तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के अन्य स्थानों की बात करें तो दमोह में न्यूनतम तापमान 11.5, गिरवर (शाजापुर) में 11.8, इंदौर में 12.4, छिंदवाड़ा में 12.6 और रायसेन में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी, जबलपुर और मंडला में तापमान 13.2 डिग्री रहा। रीवा में 13.6, जबकि भोपाल और खजुराहो में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पिछले साल भी ठंड के लिए चर्चा में रहा था कल्याणपुर
शहडोल जिले का कल्याणपुर ठंड के मामले में पहले भी अपनी पहचान बना चुका है। पिछले साल भी यह इलाका प्रदेश के सबसे ठंडे स्थानों में शामिल रहा था। इस बार शुरुआती ठंड में ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचने के बाद एक बार फिर कल्याणपुर सुर्खियों में है। लगातार गिरते पारे के कारण सुबह और देर रात ठिठुरन बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने पर जिले में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed