फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna accident three dead as bus catches fire after hitting a parked truck news in Hindi

गुना में हादसा: खड़े ट्रक से टकराने के बाद बस में लगी आग, एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत

Fri, 05 Nov 2021 06:50 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 05 Nov 2021 06:50 PM IST
सार

गुना जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 46 पर एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई और टक्कर के बाद बस में आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की जान जाने और चार लोगों के घायल होने की खबर है।

विज्ञापन
Guna accident three dead as bus catches fire after hitting a parked truck news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के गुना जिले में शुक्रवार को हुए एक हादसे में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यहां शुक्रवार की सुबह एक मिनी बस एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई जिसमें जलने से बस में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई। वहीं, चार लोगों के झुलसने की खबर है। पुलिस ने बताया कि हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर बरखेड़ा इलाके में हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे को लेकर संवेदना व्यक्त की है।  

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार उपमंडल पुलिस अधिकारी मुनीष राजौरिया ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों में एक 12 वर्षीय बच्चा भी है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बस में 28 यात्री थे और यह इंदौर से मथुरा जा रही थी। सुबह पांच से छह बजे के बीच छछोदा तहलीस में आने वाले बरखेड़ा में बस सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई। इसके बाद बस में आग लग गई।
विज्ञापन


आस-पास मौजूद लोगों ने अधिकांश यात्रियों को तो जलती बस से बाहर निकाल लिया। लेकिन, इंदौर के रहने वाले बुत दुर्गा (13) व माधो (20) और खरगोन के रहने वाले रोहित बस में फंसे रह गए और तीनों की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री चौहान ने मृतकों के प्रति संवेदना जताते हुए घायल हुए लोगों का इलाज करने के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुना कलेक्टर फ्रैंक नोबेल ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को  10 हजार रुपये की वित्तीय मदद तत्काल उपलब्ध करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed