फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Green trees were cut before CM Shivraj election rally in Chhindwara Saunsar

Chhindwara News: सीएम साहब...आपके आगमन से पहले पेड़ों पर कुल्हाड़ियां चली हैं, हरे भरे पेड़ धराशाई कर दिए गए

Wed, 21 Sep 2022 09:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Sep 2022 09:24 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में गुरुवार यानी 22 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनावी आमसभा करने छिंदवाड़ा जिले में आ रहे हैं। ऐसे में उनके आगमन को लेकर सौंसर में हेलीपेड बनाने के लिए कॉलेज ग्राउंउ के आसपास हरे भरे पेड़ों को काट दिया गया।

विज्ञापन
Green trees were cut before CM Shivraj election rally in Chhindwara Saunsar
पेड़ों पर कुल्हाड़ियां चली - फोटो : Social Media

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में सीएम शिवराज सिंह चौहान चुनावी सभा करने वाले हैं, जिसके चलते वे विशेष हेलीकाप्टर से सौंसर पहुंचेंगे। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन ने सीएम का हेलीपेड शासकीय कालेज ग्राउंड में बनवाया है। जहां चारों ओर लगे पुराने पेड़ों को काटा गया, जिसको लेकर अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसकी शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता दिनकर पातुरकर ने एसडीएम से की है।

विज्ञापन


दमुआ-सौंसर में करेंगे रोड शो
27 सितंबर को होने जा रहे निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। यहां वे दमुआ और सौंसर में अपनी चुनावी सभा लेकर बीजेपी प्रत्याशियों के लिए जनता से आशीर्वाद मांगेंगे। गौर किया जाए तो एक दिन पहले ही सांसद नकुलनाथ छिंदवाड़ा पहुंचे हैं और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करना शुरू कर दिया है। ऐसे में सीएम का दौरा काफी मायने में बीजेपी के लिए खास माना जा रहा है। वहीं, सीएम के दौरे को लेकर बीजेपी संगठन के द्वारा विशेष तैयारी की गई है।
विज्ञापन




ऐसा रहेगा कार्यक्रम...
सीएम शिवराज सिंह चौहान गुरुवार दोपहर 11 बजकर 55 मिनट पर विशेष हेलीकाप्टर से दमुआ पहुंचेंगे, जहां चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां से 12 बजकर 40 मिनट पर रवाना होकर दोपहर 1 बजे सौंसर पहुंचेंगे। वहीं, यहां से रामाकोना में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। 2 बजे सौंसर में रोड शो करेंगे, इसके उपरांत 2 बजकर 35 मिनट पर मलाजखंड के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed