{"_id":"6220c31a4dc0167f062d5916","slug":"grand-welcome-for-retired-soldier-in-gwalior-elephant-ride-arranged-for-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: फौजी रिटायर हुआ तो उसकी पत्नी हाथी पर बिठाकर बैंड-बाजे के साथ स्टेशन से घर तक ले गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: फौजी रिटायर हुआ तो उसकी पत्नी हाथी पर बिठाकर बैंड-बाजे के साथ स्टेशन से घर तक ले गई
Thu, 03 Mar 2022 07:05 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 03 Mar 2022 07:05 PM IST
सार
फौजी की पत्नी चाहती थी कि पति का रिटायरमेंट धूमधाम से मनाया जाए। परिवार ने इसे पूरा किया। स्टेशन से घर तक हाथी पर बिठाकर ले गए। मोहल्ले वाले भी बैंड-बाजे की धुन पर खुशी में नाचते नजर आए।
विज्ञापन
ग्वालियर में फौजी का रिटायरमेंट पर भव्य स्वागत किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर के सोनू गोस्वामी सेना की एयर डिफेंस कोर में थे। 2004 में भर्ती हुए थे और 18 साल की नौकरी पूरी होने पर उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया। रिटायर होकर ग्वालियर लौटे तो उनकी पत्नी ने उन्हें हाथी पर बिठाया और गाजे-बाजे के साथ स्टेशन से घर तक लेकर गईं।
सोनू गोस्वामी ग्वालियर के नाका चंद्रबदनी में रहते हैं। उनकी पत्नी आरती गोस्वामी की इच्छा थी कि रिटायर होने पर सोनू को स्टेशन से हाथी पर बिठाकर घर लाया जाए। परिवार वालों ने भी इच्छा का मान रखा और तैयारियां की गई। सोनू जैसे ही स्टेशन पहुंचे, वहां हाथी उनका इंतजार कर रहा था। उन्हें हाथी पर बिठाया गया। साथ में बैंड-बाजा भी था। पड़ोसियों ने भी बैंड-बाजे की धुन पर खूब नाच दिखाया। सोनू की पत्नी का कहना है कि जिसका पति फौज में होता है, उसे गर्व तो होता ही है। आज मेरे लिए बहुत गर्व की बात है कि पति देशसेवा कर लौटे हैं। इसी वजह से मैं चाहती थी कि अनोखे तरीके से उनका स्वागत किया जाए। ताकि एक फौजी के प्रति लोगों का सम्मान और अधिक बढ़ाया जा सके।
राष्ट्रीय ध्वज को किया सैल्यूट
सोनू गोस्वामी को जब हाथी पर बिठाकर घर ले जा रहे थे, तब रास्ते में कई मर्तबा तिरंगा भी लहराता दिखा। अगर रास्ते में कहीं तिरंगा दिखता तो सोनू हाथी पर ही खड़े होकर उसे सैल्यूट करते। इस तरह जहां-जहां से सोनू गुजरे, वहां उन्होंने तिरंगे को रुककर सैल्यूट किया।

ग्वालियर में फौजी की पत्नी चाहती थी कि पति का रिटायरमेंट धूमधाम से मनाया जाए। परिवार ने इसे पूरा किया। स्टेशन से घर तक हाथी पर बिठाकर ले गए। #Gwalior #MadhyaPradesh #MPNews @JM_Scindia@ChouhanShivraj@drnarottammisrahttps://t.co/zSA9IDPfoq pic.twitter.com/ffboqeM1oh
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) March 3, 2022