फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Govinda worshiped Mahakal in mahakaleshwar temple ujjain, prayed for success of new movie friday

गोविंदा पहुंचे महाकाल की शरण में, फिल्म की सफलता के लिए की प्रार्थना

Thu, 04 Oct 2018 02:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Updated Thu, 04 Oct 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
Govinda worshiped Mahakal in mahakaleshwar temple ujjain, prayed for success of new movie friday
महाकाल की पूजा करते गोविंदा और उनकी पत्नी
मशहूर फिल्म अभिनेता गोविंदा महाकाल की शरण में पहुंचे। गोविंदा ने पत्नी सुनीता के साथ बुधवार को महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। कभी बॉलीवुड में हिट फिल्मों की झड़ी लगा देने वाले गोविंदा आजकल फ्लॉप फिल्मों से परेशान हैं। 12 अक्टूबर को गोविंदा की नई फिल्म 'फ्राई डे' रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन


महाकाल के दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। गोविंदा ने कहा कि बहुत समय से मेरे काम रुके हुए हैं। वे काम पूरे हों। बाबा महाकाल मेरे सारे कष्ट दूर करें। यही काम लेकर मैं महाकाल के दरबार में आया हूं। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि सभी को किसी तरह की दुख तकलीफ न हो, कोई बाधा न आए।
विज्ञापन


उन्होंने आगामी नई फिल्म के बारे में भी बताया कि 12 अक्टूबर को उनकी फिल्म फ्राई डे रिलीज हो रही है। इससे दर्शकों को फिर गोविंदा स्टाइल की फिल्म देखने का मजा आएगा। उन्होंने अपनी बेटी टीना के बारे में कहा कि जिस तरह काम कर रही है, उससे उम्मीद है कि वह अच्छा करेगी। साथ ही महाकाल से प्रार्थना है, वह सफल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंदा ने कहा, "मुझे नंबर वन में विश्वास नहीं है। ऊपर वाला जो कृपा करता है, वह सबसे अच्छा है।" गोविंदा ने प्राचीन काल भैरव मंदिर में भी दर्शन किए। पूजन के दौरान उन्होंने परंपरा अनुसार कालभैरव को मंदिरा का भोग भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed