फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Govardhan Puja: Chief Minister performed Govardhan Puja in Bhopal and Ujjain, planted sapling with VD Sharma

गोवर्धन पूजा: मुख्यमंत्री ने भोपाल और उज्जैन में की गोवर्धन पूजा, वीडी शर्मा के साथ लगाया पौधा

Fri, 05 Nov 2021 04:23 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 05 Nov 2021 04:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल और उज्जैन में गोवर्धन पूजा में भाग लिया। 

विज्ञापन
Govardhan Puja: Chief Minister performed Govardhan Puja in Bhopal and Ujjain, planted sapling with VD Sharma
उज्जैन में पौधरोपण करते हुए शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित अपने निवास के साथ-साथ उज्जैन में गोवर्धन पूजा में भाग लिया। भोपाल में पूजन के बाद सीएम ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि गोवर्धन जी की की परिक्रमा, पूजन कर प्रकृति, समस्त जीव जीवों के संरक्षण और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, संपन्नता की कामना की। भगवान श्री कृष्ण जी से प्रार्थना है कि हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा का मतलब है प्रकृति की पूजा। पर्यावरण बचाने का प्रयास। भगवान ने यह धरती मनुष्य ही नहीं, बल्कि सभी जीवों जलचर, नभचर, थलचर, पेड़-पौधों के लिए बनाई, लेकिन मनुष्य ने पृथ्वी के अस्तित्व पर ही संकट की स्थिति बना दी है। इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा। उन्होंने कहा कि आज गोवर्धन पर्व के शुभ अवसर पर साथी वीडी शर्मा और डॉक्टर मोहन यादव व गणमान्य साथियों के साथ रूद्राक्ष का पौधा रोपा। शिवराज ने कहा कि पौधरोपण से बेहतर धरा को बचाने व मानव सेवा का कोई और कार्य नहीं है। आइये, हम सब पौधरोपण कर अपनी धरती व मानव जीवन को समृद्ध बनाएं। मुख्यमंत्री ने उज्जैन के त्रिवेणी संग्रहालय के पास स्थित बड़े रुद्रसागर में विधि-विधान से गोवर्धन_पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और मंगल के लिए प्रार्थना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed