फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   God's idol disappeared after losing the election, villagers were deprived of worship to avenge the electoral

गजब है: चुनाव हारा तो भगवान की मूर्ति कर दी गायब, चुनावी रंजिश का बदला लेने ग्रामीणों को पूजा से किया वंचित

Fri, 24 Mar 2023 02:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 24 Mar 2023 02:55 PM IST
सार

ग्रामीणों की मांग है की वर्षो पुराने मंदिर में ठाकुर जी जैसे विराजित थे, वैसे ही फिर उसी मंदिर में उनकी मूर्ति रखी जाए, जिससे ग्रामीण एवं आसपास के दर्शनार्थी हमेशा की तरह मंदिर में जाकर भगवान की पूजा अर्चना और दर्शन कर सकें। 

विज्ञापन
God's idol disappeared after losing the election, villagers were deprived of worship to avenge the electoral
मंदिर से गायब भगवान की मूर्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपने सुना होगा कि लोग चुनाव हारने की रंजिश में कभी लाठी डंडों से हमला या मारपीट या फिर धमकाने या लड़ाई झगड़े करने जैसे निकालते है, लेकिन चुनावी रंजिश की यह खबर सुनकर आप भी सब हैरत में पड़ जाएंगे। ग्राम मतासुला में दो पक्षों के चुनाव में रामलखन मीणा भारी मतों से जीते थे, और गिर्राज मीणा को हार का सामना करना पड़ा, अब गिर्राज ने चुनावी रंजिश निकालने के लिए गांव में बने ठाकुरजी के मंदिर से भगवान की मूर्ति गायब कर दी और जब गांव वालों ने आसपास पूछा, मूर्ति को ढूंढा तो पता चला कि हारे हुए प्रत्याशी गिर्राज मीणा ने ठाकुर जी की मूर्ती को एक कमरे में ताले में बंद करके रख दिया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों पर आरोप भी लगाया है कि मुझे गांव में किसी ने वोट नहीं दिया तो में क्यूँ तुम सब लोगों को पूजा से वंचित न रखूं। ऐसे में पूरा गांव मंदिर में पूजा अर्चना और दर्शन से वंचित रह गया, महिलाएं जो भगवान के सामने बैठकर भजन कीर्तन करती थी, वह अब खाली पड़े मंदिर में भगवान की मूर्ति वापस आने का इंतजार कर रही हैं। अब ग्रामीणों ने थक हार कर जिला प्रशासन से खाली पड़े मंदिर में भगवान की मूर्ति वापस लाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मामला रघुनाथ जी महाराज की मूर्ति का है। अब ग्रामीणों की मांग है की वर्षो पुराने मंदिर में ठाकुर जी जैसे विराजित थे, वैसे ही फिर उसी मंदिर में उनकी मूर्ति रखी जाए, जिससे ग्रामीण एवं आसपास के दर्शनार्थी हमेशा की तरह मंदिर में जाकर भगवान की पूजा अर्चना और दर्शन कर सकें। वहीं, प्रशासन ने इस मामले को संज्ञान में लेकर तहसीलदार और पटवारी को गांव में भेजने के लिये निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed