{"_id":"6460f2d24d2be4893f05c5f3","slug":"giving-free-cake-to-children-who-do-not-have-a-father-on-their-birthday-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशियां बांट रहा सागर का बेकरी दुकानदार: जिन बच्चों के पिता नहीं, उन्हें जन्मदिन पर फ्री में दे रहे केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशियां बांट रहा सागर का बेकरी दुकानदार: जिन बच्चों के पिता नहीं, उन्हें जन्मदिन पर फ्री में दे रहे केक
Sun, 14 May 2023 08:10 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 14 May 2023 08:10 PM IST
सार
बेकरी संचालक राजेंद्र राय 14 साल तक के ऐसे बच्चों के जन्मदिन पर मुफ्त में केक देते हैं, जिनके पिता नहीं हैं। अब तक 30 से 35 बच्चों को मुफ्त में केक दे चुके हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक बेकरी संचालक की अनोखी पहल चर्चा में बनी हुई है। वह ऐसे बच्चों को खुशियां देने का प्रयास कर रहा है, जिनके पिता नहीं हैं। दरअसल इस बेकरी से ऐसे बच्चों को फ्री में जन्मदिन पर केक दिया जाता है। यह बात दुकान पर लगे बोर्ड पर भी लिखवाई गई है।
हम बात कर रहे हैं सागर जिले के रहली में बनी एक बेकरी की। बेकरी संचालक राजेंद्र राय 14 साल तक के ऐसे बच्चों के जन्मदिन पर मुफ्त में केक देते हैं, जिनके पिता नहीं हैं। अब तक 30 से 35 बच्चों को मुफ्त में केक दे चुके हैं। दुकानदार की इस पहल की हर कोई कर रहा सराहना कर रहा है।
सागर जिले के रहली में एनी बेकरी के संचालक राजेंद्र राय करीब एक साल से मुफ्त में केक बाट रहे हैं। राजेंद्र खुद केक बनाते हैं। 1 पौंड का केक बर्थडे पर बच्चों को देते हैं। राजेंद्र राय ने बताया कोरोना काल में बहुत ज्यादा हानि हुई, जिसके बाद मन में विचार आया तो हमने 14 नवंबर "बाल दिवस" से ऐसे 0 से 14 साल के ऐसे बच्चे जिनके पिता नहीं हैं उन्हें मुफ्त में केक देना शुरू किया। राजेंद्र राय काफी समय से बेकरी की दुकान का संचालन कर रहे हैं। कोरोना में कई बच्चे जिन्होंने अपने पिता को खो दिया तो उनके चेहरे पर खुशी देने की कोशिश शुरू की है।