{"_id":"60e00686eeabe2615f1325f4","slug":"girl-go-without-permission-to-his-uncle-house-and-his-father-and-brother-beaten-up-her-badly-police-registered-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: बिना बताए मामा के घर चली गई थी युवती, भाई-पिता ने पीट-पीटकर पेड़ से बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: बिना बताए मामा के घर चली गई थी युवती, भाई-पिता ने पीट-पीटकर पेड़ से बांधा
Sat, 03 Jul 2021 12:18 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:18 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में 19 साल की एक युवती को इस कदर पीटा कि उसकी हालत अधमरी सी हो गई। युवती ने अपने भाइयों और पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने भी खानापूर्ति की।
विज्ञापन
भाग जाने के शक में युवती को पेड़ से बांधकर पीटा
- फोटो : social media
विस्तार
मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो पारिवारिक संबंधों पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। दरअसल, अलीराजपुर की रहने वाली एक 19 वर्षीय लड़की को उसके भाई और पिता ने इतनी बेरहमी से मारा कि लड़की की हालत अधमरी सी हो गई।
विज्ञापन
शक के आधार पर युवती को खूब पीटा
लड़की का कसूर बस इतना था कि वो बिना बताए अपने मामा के घर चली गई थी और उसके घरवालों को लगा कि वो घर से भाग गई। इसके बाद लड़की के घरवालों ने उसे पेड़ से लटकाकर डंडो और लाठियों से पीटा। इस घटना में सबसे बुरी बात यह रही है कि वहां मौजूद लोग तमाशहीन होकर बस देख रहे थे, किसी ने लड़की को बचाने की कोशिश नहीं की और ना ही पुलिस को सूचित करने की जिम्मेदारी उठाई।
विज्ञापन
नानसी का पति मजदूरी के लिए गुजरात गया
यह घटना फुटतालाब की है। गांव की रहने वाली नानसी (19 साल) की शादी पास के गांव भूरछेवड़ी में हुई थी। कुछ दिन पहले नानसी का पति मजदूरी करने के लिए गुजरात चला गया था और पत्नी को ससुराल में ही छोड़ गया था। इसके बाद नाराज होकर नानसी अपने मामा के यहां आ गई।
विज्ञापन
पीटने वाले नहीं थके लेकिन युवती की हालत अधमरी सी हो गई
जब ये बात नानसी के घरवालों को पता चली तो वो बहुत नाराज हुए और उन्हें लगा कि वो घर से भाग गई। इसके बाद नानसी को मामा के घर से वापस लाया गया और उसी दिन शाम को पेड़ से लटकाकर नानसी की जमकर पिटाई की। बता दें कि नानसी को घर से ही पीटते हुए लेकर आए और बाद में मारते-मारते खेत तक ले आए।
पुलिस ने की खानापूर्ति
खेत में लाने के बाद पेड़ से लटका दिया और डंडे से खूब पिटाई की। नानसी अपने परिवार वालों के आगे रोती रही, गिड़गिड़ाती रही लेकिन किसी ने एक ना सुनी। इन लोगों ने मार-मारकर लड़की को अधमरा कर दिया लेकिन किसी की आंखों में शर्म नहीं आई और लोग वहां तमाशा देखते रहे। इसके अलावा कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी।
युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने भी सिर्फ खानापूर्ति करके छोड़ दिया। मामले में तीनों भाइयों और पिता पर जमानती धाराएं लगाकर गिरफ्तार कर लिया।
