{"_id":"b519efe995e9030e4786ef1f293858a4","slug":"gifts-sent-on-time-bomb","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिफ्ट में भेजा टाइम बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिफ्ट में भेजा टाइम बम
रायगढ़
Updated Tue, 10 Sep 2013 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिफ्ट पैक के रूप में टाइम बम भेजकर एक दुकानदार को उड़ाने की कोशिश विफल हो गई। दुकानदार की सूचना पर पुलिस ने बम को पानी में डालकर डिफ्यूज कर दिया है। घटना रायगढ़ के पत्थलगांव थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक हार्डवेयर दूकान के मालिक गौरीशंकर अग्रवाल के पास एक युवक देवकुमार (23 वर्ष) गिफ्ट पैक लेकर आया। उसने अग्रवाल को बताया कि यह गिफ्ट उसे महिला स्कूल के पास रैनकोट तथा चश्मा पहने एक युवक ने उसे देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
दुकानदार अग्रवाल ने वह गिफ्ट रख लिया। उसी समय उसके पास मोबाइल नंबर 786967469 से फोन आया कि हमारा गिफ्ट मिला कि नहीं। अग्रवाल ने जब गिफ्ट को खोलकर देखा तो उसमें उन्हें टाइम बम जैसी संरचना दिखाई दी।
विज्ञापन
उन्होंने तत्काल थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक गिफ्ट पैक उठाया और थाने लेकर आई। बाद में उसे डिफ्यूज कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
