{"_id":"620115463f5e4b546e1c2fb1","slug":"gift-to-self-help-groups-chief-minister-shivraj-will-distribute-bank-loan-of-rs-300-crore-under-aajeevika-mission","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्व-सहायता समूहों को सौगात: मुख्यमंत्री शिवराज आजीविका मिशन के तहत 300 करोड़ रुपए का बैंक ऋण वितरित करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्व-सहायता समूहों को सौगात: मुख्यमंत्री शिवराज आजीविका मिशन के तहत 300 करोड़ रुपए का बैंक ऋण वितरित करेंगे
Mon, 07 Feb 2022 06:19 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 07 Feb 2022 06:19 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में गठित स्व-सहायता समूह के सदस्यों को 300 करोड़ रुपये के बैंक ऋण वितरित करेंगे। साथ ही कुछ जिलों के स्व-सहायता समूह सदस्यों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान स्व-सहायता समूह के सदस्यों को 300 करोड़ रुपये के बैंक ऋण वितरित करेंगे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में गठित स्व-सहायता समूह के सदस्यों को 300 करोड़ रुपये के बैंक ऋण वितरित करेंगे। साथ ही कुछ जिलों के स्व-सहायता समूह सदस्यों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे। कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में सुबह 10:30 बजे होने वाले इस वर्चुअल कार्यक्रम में सभी जिलों में ग्राम पंचायत स्तर पर समूह सदस्य विभिन्न वर्चुअल माध्यमों से जुड़ेंगे। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल भी उपस्थित रहेंगे।
भोपाल जिले में 3405 समूह क्रियान्वित हैं जिससे लगभग 40 हजार महिलाएं आत्म निर्भर एवं सशक्त बन रही हैं। मुख्यमंत्री द्वारा 300 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जाएगी जिसमें भोपाल जिले के स्व-सहायता समूहों को 65 लाख रुपये वितरित किए जाएंगे। जिसमें ग्राम पंचायत रतुआ रतनपुर में श्रीराम स्व-सहायता समूहों को दुध डेयरी सेंटर के लिए 6 लाख रुपये का चैक दिया जाएगा।
प्रदेश में अब तक आजीविका मिशन से 40 लाख से अधिक ग्रामीण निर्धन परिवारों को लगभग 3 लाख 50 हजार स्व-सहायता समूहों से जोड़ कर बैंक ऋण के रूप में 2,762 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कोरोना काल में ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिये लॉकडाउन के समय से लगातार वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाता रहा है। राशि मिलने से समूह सदस्य अपनी वर्तमान आजीविका को और सुदृढ़ करते हुए आय में वृद्धि करेंगे, जिससे उनकी समृद्धि के द्वार खुलेंगे और उनका आर्थिक एवं सामाजिक स्तर पहले से बेहतर हो सकेगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मिशन में ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत निर्धन परिवारों की महिला सदस्यों को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर उनका सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा बैंकिंग सेवा प्रक्रिया को सरल करने के उद्देश्य से बैंकों के साथ व्यापक स्तर पर समन्वय स्थापित कर स्व-सहायता समूहों के लिये पर्याप्त बैंक ऋण की उपलब्धता आसान की गई है।
स्व-सहायता समूहों के बैंक ऋण प्रकरण सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रस्तुत करने के साथ सघन निगरानी एवं पारदर्शी प्रक्रिया बनाई गई है। बैंकिंग सेवाओं को सुलभ बनाने के लिये मिशन द्वारा बैंक शाखाओं में बैंक सखियां भी चिन्हित की गई हैं, जो समूह सदस्यों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक संबंधी कार्यों में सहयोग कर रही हैं।