फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   general elections : sumitra mahajan says on contest election from indore, BJP will make decisions

इंदौर से चुनाव लड़ने पर बोंली 'ताई', भाजपा संगठन लेगा ठीक समय पर सही निर्णय

Mon, 01 Apr 2019 09:00 AM IST
आसिम खान भाषा, इंदौर
भाषा, इंदौर Published by: आसिम खान Updated Mon, 01 Apr 2019 09:00 AM IST
विज्ञापन
general elections : sumitra mahajan says on contest election from indore, BJP will make decisions
सुमित्रा महाजन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

भाजपा का मजबूत गढ़ कही जाने वाली मध्यप्रदेश की इंदौर सीट से लगातार आठ बार चुनाव जीतने वाली लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की उम्मीदवारी को लेकर रहस्य बना हुआ है। इस बीच, महाजन का कहना है कि इस सीट से उम्मीदवार चयन के मामले में भाजपा संगठन सही समय पर उचित निर्णय करेगा। इंदौर सीट के भाजपा उम्मीदवार की घोषणा में देरी को लेकर रविवार को मीडिया के सवालों पर महाजन ने यहां कहा, यह (चुनावी उम्मीदवार की घोषणा) भाजपा संगठन का काम है। इस बारे में भाजपा संगठन सही समय पर सही निर्णय जरूर करेगा। 

विज्ञापन


'ताई' (मराठी में बड़ी बहन का सम्बोधन) के नाम से मशहूर भाजपा की 75 वर्षीय नेता ने कहा, चूंकि अभी इंदौर सीट से भाजपा उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है। इसलिए सबको थोड़ी उत्सुकता है। लेकिन मैं भाजपा संगठन की कार्यकर्ता हूं और हर रोज पार्टी की बैठकों में जा रही हूं। पिछले 30 साल से इंदौर क्षेत्र की लोकसभा में सतत नुमाइंदगी कर रहीं महाजन ने इस बार अपनी चुनावी उम्मीदवारी के बारे में कोई निजी राय व्यक्त नहीं की। उन्होंने कहा, मैं आसन्न लोकसभा चुनावों में भाजपा को जिताने के लिए काम कर रही हूं और आगे भी यह काम करती रहूंगी। 
विज्ञापन


वैसे महाजन इंदौर सीट पर 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा के चुनावी टिकट की शीर्ष दावेदार हैं, लेकिन पार्टी द्वारा इस सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा में विलम्ब के कारण सियासी गलियारों में कयासबाजी जारी है कि क्या लालकृष्ण आडवाणी (91) और मुरलीमनोहर जोशी (85) सरीखे वरिष्ठतम भाजपा नेताओं की तरह महाजन को भी इस बार चुनावी समर से विश्राम दिया जाएगा? 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सूबे की कमलनाथ सरकार के खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने महाजन की उम्र को लेकर उन पर निशाना साधा है। पटवारी ने यहां कांग्रेस के होली मिलन समारोह के दौरान संवाददाताओं से कहा, 80 साल की उम्र की ओर बढ़ रहीं ताई (महाजन) के नेतृत्व से इंदौर के मतदाता ऊब चुके हैं। उनकी उम्मीदवारी के बारे में सोचकर खुद भाजपा भी परेशान है। इसलिए उनका नाम इंदौर से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अब तक घोषित नहीं किया गया है। इंदौर जिले की राऊ सीट के कांग्रेस विधायक पटवारी ने दावा किया, इस बार हम इंदौर सीट को भाजपा से छीनकर ही रहेंगे। भले ही इस सीट से भाजपा का कोई भी नेता चुनाव लड़ ले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed