{"_id":"61481417ea80fb68a60f8e81","slug":"ganja-worth-rs-120-cr-seized-from-truck-in-sidhi-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: सीधी में डेढ़ करोड़ रुपये का गांजा जब्त, ट्रक छोड़कर फरार हुआ ड्राइवर और तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: सीधी में डेढ़ करोड़ रुपये का गांजा जब्त, ट्रक छोड़कर फरार हुआ ड्राइवर और तस्कर
Mon, 20 Sep 2021 10:50 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:50 AM IST
सार
इससे पहले भी पुलिस ने एक कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गांव से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ से भरा ट्रक बरामद किया था। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक)
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में डेढ़ करोड़ रुपये की कीमत का गांजा जब्त हुआ है। कोतवाली थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार दोपहर वाहन से 1,214 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के के तहत एक मिनी ट्रक गांजा ले जा रहा है।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर जब ट्रक को पीछा किया गया तो ट्रक डाइवर बटोली गांव रोड पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब ट्रक की तलाशी ली गई तो नमक की बोरियों के नीचे गांजा छुपाकर रखा गया था। इसकी बाजार में कीमत 1.20 करोड़ रुपये से अधिक है। इस बीच, पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने मादक पदार्थ की खेप जब्त करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
