तीन माह की बच्ची की गर्दन पर चाकू रखकर महिला से किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गैंगरेप की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां दो लोगों ने एक दलित महिला के घर में घुसकर उसकी तीन माह की बेटी को बंधक बनाकर उससे गैंगरेप किया।
वारदात के बाद से पीड़ित महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार वाक्या बीते सोमवार की रात का है। राजधानी के बाहरी इलाके में बेरसिया पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है।
जहां एक 26 वर्षीय महिला सोमवार रात अपनी तीन माह की बेटी के साथ घर पर अकेली थी। उसका पति और बाकी परिवारवाले गांव में ही किसी समारोह में भाग लेने के लिए गए हुए थे।
महिला ने घर का मुख्य दरवाजा खुला छोड़ दिया था ताकि परिवार वालों को आने में कोई दिक्कत न हो। इसी बीच आधी रात के दौरान पडोस में रहने वाले मेहरबान सिंह और प्रदीप शाहु घर में घुस गए।
मुंह में कपड़ा ठूस बनाया हवस का शिकार
आरोपियों ने घर में घुसते ही महिला की तीन माह की बेटी को कब्जे में ले लिया। आरोपियों ने बच्ची की गर्दन पर चाकू रखकर धमकी दी कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो वे उसकी जान ले लेंगे।
इसके बाद दोनों आरोपियों ने बारी बारी महिला के साथ बलात्कार किया। महिला के मुंह से चीख न निकलें इसलिए आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा घुसेड़ दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी उसे इसी हालत में छोड़कर भाग निकले।
घटना का पता उस समय चला जब परिजन घर पर पहुंचे। मामले में पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने बताया कि उसी गांव के रहने वाले आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
