फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gang was cheating American citizens online of Rs 1.5 crore every month in indore madhya pradesh, 21 arrested

मध्यप्रदेशः ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों को लगाया डेढ़ करोड़ का चूना

Fri, 06 Nov 2020 11:13 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 06 Nov 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
Gang was cheating American citizens online of Rs 1.5 crore every month in indore madhya pradesh, 21 arrested
साइबर क्राइम(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के इंदौर अमेरिकी नागरिकों को फोन पर डरा-धमकाकर उन्हें ऑनलाइन चूना लगाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को तीन युवतियों सहित 21 लोगों को  गिरफ्तार किया। इन सभी को लसूड़िया क्षेत्र से  गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि मुखबिर की सूचना पर लसूड़िया क्षेत्र में मारे गए छापे के दौरान 21 लोगों को साइबर ठगी के उस अड्डे से गिरफ्तार किया गया जिसे कॉल सेंटर की आड़ में पिछले डेढ़ साल से चलाया जा रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में गुजरात और महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले युवा टेलीकॉलर शामिल हैं, जो अमेरिकी लहजे की अंग्रेजी बोलने में महारत रखते हैं। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी में प्रशिक्षित टेलीकॉलर फोन पर खुद को अमेरिका के पुलिस अफसर या सतर्कता (विजिलेंस) विभाग के अधिकारी बताते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रा ने बताया कि वे अमेरिकी नागरिकों को यह झांसा देते हुए धमकाते थे कि उनके सामाजिक सुरक्षा नम्बर का उपयोग धनशोधन, बैंकिंग धोखाधड़ी तथा मादक पदार्थों की तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों में किया गया है और तय रकम तुरंत न चुकाए जाने पर उन्हें बड़े कानूनी पचड़े में फंसना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed