फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gandhi Jayanti Kamal Nath leads the march, says Greatest person led Congress

गांधी जयंती: कमलनाथ ने कहा- गर्व है महान व्यक्ति ने किया कांग्रेस का नेतृत्व

Wed, 02 Oct 2019 02:18 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 02 Oct 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
Gandhi Jayanti Kamal Nath leads the march, says Greatest person led Congress
मुख्यमंत्री कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में बुधवार को भोपाल में पदयात्रा निकाल कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर प्रदेश में होने वाले समारोहों की शुरूआत की गई। महात्मा गांधी के संदेशों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गर्व है कि उसका नेतृत्व महात्मा गांधी जी जैसे महानतम व्यक्ति ने किया है। करीब एक किलोमीटर तक चली इस पदयात्रा में महात्मा गांधी की नित्य प्रार्थना में सम्मिलित 15वीं शताब्दी के अत्यन्त लोकप्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये’ गाया गया।

विज्ञापन


कमलनाथ के नेतृत्व में रोशनपुरा चौराहा से सुबह 8.25 बजे पदयात्रा निकाली गई जो मिंटो हॉल में जा कर संपन्न हुई। पदयात्रा के बाद कमलनाथ ने मिंटो हॉल परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कमलनाथ पुरानी विधानसभा चौराहे पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री जी के प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और उन्होंने शास्त्री जी की प्रतिमा पर माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास में एक समय ऐसा आता है जब सही राह की आवश्यकता होती है। आज हमारे देश, समाज और पूरी दुनिया में जो हालात हैं उसका निदान महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलकर ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपने साधारण से व्यक्तित्व से गांधी जी ने अंग्रेजों का मुकाबला कर उनसे भारत को मुक्ति दिलाकर असाधारण एवं अभूतपूर्व काम किया। कमलनाथ ने कहा कि हमारा देश अगर गांधी जी के रास्ते पर नहीं चला तो मुझे यह कहने में कतई संकोच नहीं है कि हम और हमारी संस्कृति नष्ट हो जाएगी।

कमलनाथ ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी समाज को और देश को जोड़ने की अगर बात करती है तो यह देन महात्मा गांधी की है। उन्होंने कहा कि बापू के प्रति हमारी निष्ठा और सम्मान है तो यह हमारे देश और समाज के लिए भी है।


मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंत पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से समूचे प्रदेश में व्यापक पैमाने पर कई आयोजन किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed