{"_id":"9610f52a-d291-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"four-engineering-boys-left-their-job-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोड़ा लाखों का पैकेज और बेच रहे हैं जूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोड़ा लाखों का पैकेज और बेच रहे हैं जूस
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 11 Jun 2013 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बूत कुछ करने की चाहत रखने वाले चार नौजवानों ने अपनी लाखों की नौकरी छोड़ आर्गेनिक जूस सेंटर शुरू कर लिया। इसके जरिए उन्होंने एंटरप्रेन्योरशिप में अपना पहला कदम रखा।
विज्ञापन
इन युवकों का उद्देश्य ऑर्गेनिक फूड को लोगों में प्रचलित करने के साथ ही फूड बिजनेस में खुद को ब्रांड के रूप में स्थापित करना है।
इसके लिए उन्होंने नौकरी के पीछे भागने के बजाए खुद का काम शुरू करने की ठानी।
घर से नहीं ली सहायता
इन युवकों रतनदीप सिद्धू, विवेक धनोतिया, तथागत बारूड़ व पलाश धनोतिया का मानना है कि सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता और उन्होंने इसके लिए घर से कोई आर्थिक सहायता नहीं ली है।
विज्ञापन
चारों दोस्तों का कहना है जूस सेंटर उनका उद्देश्य नहीं, लेकिन इसके जरिए वे उपभोक्ता के व्यवहार और संतुष्टि को समझना चाहते हैं। उनका कहना है एंटरप्रेन्योर बनकर हमें फूड सेक्टर में काम करना है।
विज्ञापन
ये युवक इंजीनियर हैं और अपना लाखों का पैकेज छोड़कर इस क्षेत्र में काम करने आए हैं।
कैसे की शुरूआत
इसके लिए चारों ने मिलकर एक साल तक योजना बनाई और फिर शालीमार टॉउनशिप ऑर्गेनिक जूस सेंटर शुरू किया। इसमें उन्होंने 25 हजार का निवेश किया।
वे शालीमार टॉउनशिप में सुबह सैर करने वालों के लिए रोज सुबह 6 से 9 बजे तक रोड साइड जूस सेंटर लगाते हैं।
कितना था पैकेज
इन युवकों को 10 लाख, सात लाख, और पांच लाख का पैकेज मिला था। एक युवक ने रोबोटिक्स के क्षेत्र में अपनी नौकरी छोड़कर यह काम शुरू किया है।
