फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Four died due to drowning in a pond in Ratlam, husband-wife and two children drowned trying to save each other

MP News: रतलाम में तालाब में डूबने से चार की मौत, पति-पत्नी और दो बच्चे एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में डूबे

Thu, 09 Mar 2023 09:20 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 09 Mar 2023 09:20 AM IST
सार

रतलाम जिले में तालाब में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। एक महीने पहले महिला की शादी हुई थी, वह पहली बार होली मनाने पति के साथ यहां पहुंची थी। हादसे में पति-पत्नी और पत्नी के दो भाई डूबे हैं। 

विज्ञापन
Four died due to drowning in a pond in Ratlam, husband-wife and two children drowned trying to save each other
चार लोगों के डूबने की खबर सुनकर लोग पहुंचे, और उनके शवों को बाहर निकाला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के रतलाम के समीपस्थ ग्राम डेलनपुर में खेत पर बने तालाब में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। एक महीने पहले महिला की शादी हुई थी, वह पहली बार होली मनाने पति के साथ यहां पहुंची थी। हादसे में पति-पत्नी और पत्नी के दो भाई डूबे हैं। बताया जा रहा है कि एक-दूसरे को बचाने में ये हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन के साथ ही गोताखोर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस हादसे में ग्राम ईशरथूनी निवासी 23 वर्षीय विनोद कटारा, उसकी पत्नी रूपा और डेलनपुर में रहने वाले 12 साल के लखन और 10 वर्षीय किशोर देवदा की मौत हुई है। लखन और किशोर रूपा के भाई लगते हैं। विनोद और रूपा की शादी करीब एक माह पूर्व हुई थी। शादी के बाद पहली बार होली मनाने के लिए वह अपने मायके आई थी और विनोद भी उसके साथ होली खेलने आया था। इस दौरान सभी लोग सुबह खेत पर थे कि अचानक ही एक के बाद एक चारों तालाब में चले गए। बताया जा रहा है कि एक-दूसरे को बचाने में सभी डूब गए। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक खेत पर तालाब बना है। उसमें त्रिपाल लगी होने से सतह चिकनी होती है। हादसे के वक्त परिजनों के साथ सभी लोग खेत पर पहुंचे थे। महिला का एक भाई पहले तालाब पर चढ़ा और फिसलकर उसमें गिर गया। उसे बचाने में दूसरा भाई भी गिर गया फिर उनकी बहन रूपा उन्हें बचाने उतरी लेकिन वह भी गहरे पानी में चली गई। उन्हें बचाने के लिए विनोद भी तालाब में उतरा पर वह भी डूब गया। बता रहे हैं कि विनोद को तैरना आता था, पर चिकनी सतह के कारण वह भी बाहर नहीं निकल सका। खेत पर मौजूद अन्य परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी और कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी भी घटनास्थल और मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहीं ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने के साथ कलेक्टर से चर्चा कर सभी को चार चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कराई और स्वयं विधायक निधि से 10-10 हजार रुपये स्वीकृत किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed