मध्यप्रदेश: कमलनाथ के अभद्र टिप्पणी पर इमरती देवी का छलका दर्द, बोलीं- ऐसे लोगों को अपनी पार्टी में न रखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। चुनावी भाषण के दौरान नेताओं की जुबान फिसली रही है।
भाषण देते देते नेता अपनी मर्यादा को भी ताक पर रख देते हैं। दरअसल, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ डबरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बात बात में कैबिनेट मंत्री इमरती देवी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी एवं कैबिनेट कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को 'आइटम' कहा। मालूम हो कि इमरती देवी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। कमलनाथ ने इमरती देवी के बारे में कहा कि 'आप तो उसे मुझसे ज्यादा पहचानते हैं, आपको मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था, ये क्या 'आइटम' है।
इमरती देवी का छलका दर्द
भाजपा नेता इमरती देवी ने कहा, अगर मैं गरीब परिवार में पैदा हुई तो मेरी क्या गलती है? अगर मैं दलित हूं तो मेरी क्या गलती है? मैं सोनिया गांधी से अपील करना चाहती हूं कि ऐसे लोगों को अपनी पार्टी में न रखें। वह भी एक मां हैं। अगर महिलाओं के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया जाएगा तो कोई भी महिला कैसे आगे बढ़ सकती है?'
What's my fault if I was born in a poor family? What is my fault if I belong to Dalits? I want to appeal to Sonia Gandhi, who is also a mother, to not keep such people in her party. If such words will be used for women then how can any woman move forward?: BJP leader Imarti Devi https://t.co/YSbqd8PHGH pic.twitter.com/JiYmhxQ0bH
— ANI (@ANI) October 18, 2020
सीएम शिवराज कल रखेंगे मौन व्रत
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मन आज वेदना से भरा हुआ है। एक महिला जो मजदूर के रूप में संघर्ष करते हुए मंत्री के पद तक पहुंची हैं, उनके लिए कमलनाथ जी ने अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। कल मैं महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के नीचे मौन व्रत रखूंगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने जो अपमान किया उसका प्रायश्चित मैं करूंगा।
मन आज वेदना से भरा हुआ है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 18, 2020
एक महिला जो मज़दूर के रूप में संघर्ष करते हुए मंत्री के पद तक पहुँची हैं, उनके लिए कमलनाथ जी ने अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया।
कल मैं महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के नीचे मौन व्रत रखूंगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने जो अपमान किया उसका प्रायश्चित मैं करूंगा। pic.twitter.com/y0XI3H4xUE
भाजपा इकाई ने चुनाव आयोग से की शिकायत
मध्यप्रदेश की भाजपा इकाई ने राज्य के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। बता दें कि कमलनाथ ने एक चुनावी रैली में भाजपा नेता व कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को 'आइटम' कहा था।
Madhya Pradesh Bharatiya Janata Party unit submits complaint to Election Commission against Former Madhya Pradesh CM and Congress leader Kamal Nath for 'referring to BJP leader Imarti Devi as "item" at an election rally'.
— ANI (@ANI) October 18, 2020
कमलनाथ माफी मांगे- सीएम शिवराज सिंह
खुद को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ बताने वाले ऐसी ‘अमर्यादित भाषा’ का प्रयोग कर रहे हैं? नवरात्रि के पावन पर्व पर देश नारी की उपासना कर रहा है, ऐसे में आपके बयान से आपकी ओछी मानसिकता झलकती है। बेहतर होगा कि आप अपने शब्द वापिस लें और इमरती देवी सहित प्रदेश की हर बेटी से माफी मांगें।
खुद को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ बताने वाले ऐसी ‘अमर्यादित भाषा’ का प्रयोग कर रहे हैं? नवरात्रि के पावन पर्व पर देश नारी की उपासना कर रहा है, ऐसे में आपके बयान से आपकी ओछी मानसिकता झलकती है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 18, 2020
बेहतर होगा कि आप अपने शब्द वापिस लें और इमरती देवी सहित प्रदेश की हर बेटी से माफी माँगें।
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं कमलनाथ के इस बयान की निंदा
पूर्व सीएम कमलनाथ के बोल...
— Vinod Arya (@VinodAr04717939) October 18, 2020
पहले सावधान कर देते...क्या आईटम है.....मन्त्री इमरती देवी
डबरा की सभा मे@OfficeOfKNath @ChouhanShivraj @brajeshabpnews @ImartiDevi pic.twitter.com/faS6jmVx84
अरे कमल नाथ इतने नीचे गिर जाओगे यह पता नहीं था..नारी सम्मान की बात सिर्फ दिखावे के लिए करते हो
— Tushar Dwivedi (@TusharDwivediS) October 18, 2020
जिस तरह से कमलनाथ ने एक सम्मानीय महिला,एक जनप्रतिनिधि,एक कैबिनेट मंत्री श्रीमती @ImartiDevi के प्रति अपमानजनक शब्द कहे इसके लिए इनको जनता ही सबक सिखाएगी@SuhasBhagatBJP @nisheethsharan pic.twitter.com/FLIZlI7sPw
