{"_id":"600b4e2f8ebc3e31f54c89b9","slug":"former-cm-uma-bharti-said-digvijay-singhs-biggest-enemy-is-his-mouth","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: उमा भारती ने कहा- दिग्विजय सिंह का सबसे बड़ा दुश्मन है उनका मुंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: उमा भारती ने कहा- दिग्विजय सिंह का सबसे बड़ा दुश्मन है उनका मुंह
Sat, 23 Jan 2021 03:44 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, भोपाल
एजेंसी, भोपाल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 23 Jan 2021 03:44 AM IST
विज्ञापन
uma bharti
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रह चुकी उमा भारती ने कहा है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का सबसे बड़ा दुश्मन उनका मुंह है। उमा ने कहा, योग्यता रहते हुए भी दिग्विजय कांग्रेस में वह मुकाम हासिल नहीं कर सके और इसका अकेला कारण उनकी जुबान है। उमा ने यह बात दिग्विजय सिंह द्वारा राममंदिर निर्माण के लिए जमा किए जा रहे चंदे का हिसाब मांगे जाने पर कही।
विज्ञापन
हालांकि, उमा ने दिग्विजय की तारीफ भी की और कहा, दिग्विजय राजनीति में खूब आगे बढ़े और कांग्रेस के कद्दावर नेता बने, लेकिन अपनी पार्टी में भी वो हैसियत नहीं हासिल कर सके जिसके वह हकदार थे। सभी योग्यताएं रहते हुए भी दिग्विजय पीछे रह गए, क्योंकि उनकी जुबान ही उनकी सबसे बड़ी दुश्मन है।
विज्ञापन
