{"_id":"5d6ca3db8ebc3e01431bf303","slug":"former-cm-of-mp-shivraj-singh-chouhan-sings-bhajan-in-train-with-other-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्रेन में लोगों के साथ गाए भजन, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्रेन में लोगों के साथ गाए भजन, देखें वीडियो
Mon, 02 Sep 2019 11:19 AM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भेपाल
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Mon, 02 Sep 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने रेल में अन्य यात्रियों के साथ भजन गया है। वह रविवार को विदिशा से भोपाल वापस जा रहे थे। उनके साथ भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवराज को अपने बीच पाकर लोग काफी खुश दिखाई दिए। सबने भजन पर नृत्य भी किया। ये पहला मौका नहीं है कि जब उन्हें भजन गाते हुए देखा गया है। इससे पहले भी वह जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण के भजन गाते हुए दिखाई दिए थे। आपको बता दें शिवराज को मध्यप्रदेश में मामा कहकर संबोधित किया जाता है और वो प्रदेश के बेटे-बेटियों को भांजे और भांजियां कहते हैं।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान ने अपने भजन का ये वीडिया ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, "भारत में रेलवे हमारे जीवन से कितनी जुड़ी हुई है यह इसका प्रमाण है। सफर के दौरान यात्रियों का आपस में मेल-जोल भले ही क्षणिक होता है लेकिन काफी लंबे समय तक याद रह जाता है। धन्य है भारत की संस्कृति, ऐसा एकात्म का भाव सिर्फ हमारे देश में ही आ सकता है।"
भारत में रेलवे हमारे जीवन से कितनी जुड़ी हुई है यह इसका प्रमाण है। सफर के दौरान यात्रियों का आपस में मेल-जोल भले ही क्षणिक होता है लेकिन काफी लंबे समय तक याद रह जाता है। धन्य है भारत की संस्कृति, ऐसा एकात्म का भाव सिर्फ हमारे देश में ही आ सकता है। @RailMinIndia pic.twitter.com/hCWDB2ZOSR
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 1, 2019
शिवराज रेल में यात्रियों के बीच पहुंचे और उनके बातचीत की। इलके बाद भजन गाने का माहौल बन गया।
