{"_id":"6426e4559272d4612a0da019","slug":"former-bjp-mp-left-the-party-in-khargone-barwani-now-joined-congress-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: खरगोन-बड़वानी में भाजपा को झटका, पूर्व सांसद ने छोड़ा पार्टी का साथ, अब थामा कांग्रेस का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: खरगोन-बड़वानी में भाजपा को झटका, पूर्व सांसद ने छोड़ा पार्टी का साथ, अब थामा कांग्रेस का हाथ
Fri, 31 Mar 2023 07:17 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 31 Mar 2023 07:17 PM IST
सार
निमाड़ इलाके की राजनीति में मकनसिंह सोलंकी जाना-पहचाना नाम है। वे भाजपा से खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। शुक्रवार को उन्होंने भाजपा को अलविदा कह दिया और कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व खरगोन बड़वानी लोकसभा सांसद मकनसिंह सोलंकी ने कांग्रेस में एंट्री कर ली है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में चुनाव के नजदीक आते-आते राजनीति की पैतरेबाजी भी तेज हो गई है। कुछ दिनों पहले जहां भाजपा ने कई लोगों को अपनी पार्टी में शामिल किया था, वहीं अब भाजपा के पूर्व खरगोन बड़वानी लोकसभा सांसद मकनसिंह सोलंकी ने कांग्रेस में एंट्री कर ली है। दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई। इसे भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
बता दें कि निमाड़ कहे जाने वाले इलाके की राजनीति में मकनसिंह सोलंकी जाना-पहचाना नाम है। वे भाजपा से खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। शुक्रवार को उन्होंने भाजपा को अलविदा कह दिया और कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़वानी जिले के सिलवाद में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है।
बता दें कि पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने सिलवाद पहुंचे थे। पूर्व मंत्री हनी बघेल, मनावर विधायक हीरालाल अलावा, धरमपुरी विधायक पांचीलाल मेड़ा सहित कई नेता मौजूद थे। पूर्व लोकसभा सांसद मकनसिंह सोलंकी एक बार भाजपा से खरगोन बड़वानी सांसद, एक बार बड़वानी जिला पंचायत अध्यक्ष और तीन बार बड़वानी जनपद पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं।