फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   For the first time air connectivity from Indore to Nashik city, new flight will start from June 1

Indore:इंदौर से पहली बार नासिक शहर का हवाई संपर्क,1जून से शुरू होगी नई उड़ान

Sun, 14 May 2023 08:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 14 May 2023 08:33 PM IST
सार

इंडिगो कंपनी एक जून से इंदौर-नासिक की उड़ान शुरू करेगी, लेकिन उसकी उड़ान का समय सही नहीं है। उड़ान का समय ऐसा होना चाहिए कि यात्री सुबह जाकर शाम को लौट सके।

विज्ञापन
For the first time air connectivity from Indore to Nashik city, new flight will start from June 1
इंदौर से नासिक के लिए शुरू होगी नई उड़ान। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर से महाराष्ट्र का एक और शहर जुड़ने जा रहा है। इंदौर से नासिक के लिए एक जून से नई उड़ान शुरू होगी। काफी लोग कारोबार, पर्यटन और जाॅब के सिलसिले में नासिक आते-जाते है,इसलिए कंपनी को उम्मीद है कि इस उड़ान का अच्छा प्रतिसाद मिलेगा।

विज्ञापन

इंदौर से नासिक तक की दूरी सड़क से छह से सात घंटे में तय हो जाती है, इसलिए पहले कभी पहल नासिक से हवाई संपर्क इंदौर का नहीं हुआ लेकिन अब यह शहर भी इंदौर से जुड़ गया है। एक घंटे में इंदौर से नासिक तक का सफर तय होगा। उज्जैन में महाकाल लोक बनने के बाद महाराष्ट्र से भी काफी पर्यटक इंदौर आने लगे है। इस कारण नासिक से इंदौर के लिए भी इस उड़ान के लिए यात्री मिल सकेंगे। ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन आफ इंडिया के एमपी चैप्टर के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन के अनुसार इंडिगो कंपनी ने इंदौर से शिर्डी के लिए भी उड़ान पिछले माह शुरू की है। शिर्डी मंदिर में दर्शन के बाद बाद कई यात्री ज्योर्तिलिंग दर्शन के लिए नासिक भी जाते है। वहां से इंदौर के लिए उड़ान का विकल्प उनके लिए भी आसान रहेगा।

विज्ञापन

उड़ान का समय सही नहीं

इंडिगो कंपनी एक जून से इंदौर-नासिक की उड़ान शुरू करेगी, लेकिन उसकी उड़ान का समय सही नहीं है। उड़ान का समय ऐसा होना चाहिए कि यात्री सुबह जाकर शाम को लौट सके, लेकिन इंदौर से नासिक के लिए दोपहर 1.15 बजे उड़ान रवाना होगी और 2.45 बजे नासिक में लैंड होगी,जबकि नासिक से इंदौर के लिए 12.50 बजे विमान उड़ेगा, जो दोपहर 1 बजे इंदौर में उतरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed