फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   five members of a family died in a car accident in Sagar, Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश के सागर में भीषण कार हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, एक घायल

Tue, 18 Jun 2019 05:57 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 18 Jun 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
five members of a family died in a car accident in Sagar, Madhya Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

मध्यप्रदेश के सागर जिले में सागर-खुरई मार्ग पर मंगलवार तड़के खुरई बाईपास पर तेज रफ्तार से चल रही एक कार सड़क किनारे खड़ी जेसीबी मशीन से टकरा गई। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

विज्ञापन


खुरई थाने के प्रभारी विजय केन ने बताया कि मृतकों की पहचान सुभाष सप्रे (50), उनकी पत्नी गुड्डी देवी (45) और उनकी तीन बेटियों निशा (23), मुनमुन (17) और बेबी (10) के रूप में हुई है। कार चालक सोनू केवट घायल हुआ है, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


केन ने बताया कि सुभाष सप्रे मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक थे। वह अपने परिवार के साथ गुना जिले के आरोन थाने के सरकारी आवास में रहते थे। वह दो दिन की छुट्टी लेकर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने परिवार के साथ सागर आए थे। इसी दौरान हादसा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केन ने कहा कि हादसा इतना भयंकर था कि इसमें कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed