{"_id":"5c2228dcbdec22569d466413","slug":"first-muslim-minister-to-get-madhya-pradesh-after-15-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 साल के बाद मध्य प्रदेश को मिला पहला मुस्लिम मंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 साल के बाद मध्य प्रदेश को मिला पहला मुस्लिम मंत्री
Tue, 25 Dec 2018 06:25 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 25 Dec 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
arif akil
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। मंत्रियों में दो महिलाएं, एक मुस्लिम एवं एक निर्दलीय शामिल हैं। प्रदेश में पिछले 15 साल बाद मुस्लिम समुदाय को आरिफ अकील के रूप में मंत्रिमंडल में जगह मिली है। जिन दो महिला विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, वे विजयलक्ष्मी साधौ (महेश्वर विधानसभा सीट) एवं इमरती देवी (डबरा विधानसभा सीट) हैं।
इस मंत्रिमंडल की खास बात यह है कि राज्य में बसपा और सपा के किसी भी विधायक को मंत्रिमंडल में शमिल नहीं किया गया है। बता दें कि जबकि सबसे पहले बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने ही कहा था कि अगर राज्य में कांग्रेस की सीटे कम रहती हैं तो वह सरकार बनवाने में कांग्रेस को मदद करेगी। वहीं बाद में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी घोषणा की थी कि वह राज्य में कांग्रेस को समर्थन करेगी।
वहीं, कमलनाथ ने वारासिवनी के निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल को भी अपने मंत्रिमंडल में जगह दी है। कांग्रेस का टिकट न मिलने पर उन्होंने बागी बन कर चुनाव लड़ा था। जायसवाल को छोड़कर मंत्रिमंडल में शामिल सभी विधायक कांग्रेसी हैं। सभी विधायकों ने हिंदी में पद और गोपनीयता की शपथ ली और सभी कैबिनेट मंत्री हैं।