फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   First astronomical event of Equinox 2022 today: Sarika Gharu Says The sun rising from the east will set right in the west today

इक्वीनॉक्स 2022 की पहली खगोलीय घटना आज: ठीक पश्चिम में अस्त होगा सूर्य,परिक्रमा के लिए साढ़े 23 डिग्री पर झुकी पृथ्वी

Sun, 20 Mar 2022 10:26 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 20 Mar 2022 10:26 AM IST
सार

20 मार्च को पृथ्वी अपने अक्ष पर साढ़े तेईस डिग्री झुके रहकर सूर्य की परिक्रमा कर रही है, जिसके चलते सूर्य की किरणें पृथ्वी की भूमध्य रेखा के ठीक लम्बवत है। यहीं वजह है कि 20 मार्च 2022 के लिए आज इक्वीनॉक्स की प्रथम खगोलीय घटना घटित हो रही है।

विज्ञापन
First astronomical event of Equinox 2022 today: Sarika Gharu Says  The sun rising from the east will set right in the west today
इक्वीनॉक्स 2022 की पहली खगोलीय घटना आज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को देशभर में पूर्व से उदय हुआ सूर्य पश्चिम दिशा में अस्त होगा। आज आप सूर्य को ठीक पश्चिम दिशा में डूबते हुए देख सकते हैं। ये कहना है मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम की विज्ञान प्रसारक सारिका घारू का। सारिका के अनुसार इक्वीनॉक्स 2022 की पहली खगोलीय घटना आज घटित होगी। हालांकि आज दिन-रात बराबर नहीं होंगे। 

विज्ञापन


सूर्य के ठीक पूर्व दिशा से निकलने और ठीक पश्चिम दिशा में अस्त होने के पीछे का कारण है कि 20 मार्च को पृथ्वी अपने अक्ष पर साढ़े तेईस डिग्री झुके रहकर सूर्य की परिक्रमा कर रही है, जिसके चलते सूर्य की किरणें पृथ्वी की भूमध्य रेखा के ठीक लम्बवत् हैं। यहीं वजह है कि 20 मार्च 2022 के लिए आज इक्वीनॉक्स की प्रथम खगोलीय घटना घटित हो रही है। 
विज्ञापन


नेशनल अवार्ड से सम्मानित विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि आमतौर पर सूरज के उगने की दिशा का एक ही उत्तर दिया जाता है कि वह पूर्व से उदित होता है और पश्चिम में अस्त होता है, लेकिन यह आम कथन साल में सिर्फ दो ही दिन के लिए पूरी तरह सटीक होता है। उनमें से साल का पहला दिन आज है। यह घटना आमतौर पर 20 या 21 मार्च को होती है। इसके बाद 23 सितम्बर को यह घटना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारिका ने आगे बताया कि कुछ भ्रांतियां यह हैं कि आज दिन और रात बराबर होते हैं, जबकि दिन और रात बराबर होने की घटना इक्वीनॉक्स के कुछ दिन पहले या बाद में होती है, जिसे इक्वीलक्स (equilux) कहा जाता है और यह उस स्थान के अक्षांश के अनुसार बदलती है। मध्य प्रदेश के उज्जैन/भोपाल/नमर्दापुरम में इस साल दिन और रात 15 मार्च को बराबर थे। आज 20 मार्च 2022 को दिन की अवधि 12 घंटे 6 मिनिट रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed