{"_id":"573439624f1c1b9b3791a2ad","slug":"firing-in-simhastha-kumbh-4-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिहंस्थः अखाड़ा चुनाव में साधुओं ने की फायरिंग, दर्जनभर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिहंस्थः अखाड़ा चुनाव में साधुओं ने की फायरिंग, दर्जनभर घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 May 2016 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ महाकुंभ में गुरुवार को हैरतअंगेज घटनाक्रम में अखाड़ा परिषद के चुनाव के दौरान कुछ साधुओं ने फायरिंग कर दी। जिसमें चार साधु गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
एएनआई की खबर के अनुसार सिंहस्थ में चल रहे महाकुंभ के दौरान गुरुवार को आह्वान अखाड़े में चुनाव होना था। इसी दौरान कुछ साधुओं के बीच विवाद की स्थिति बन गई। तनातनी बढ़ी तो कुछ साधुओं ने रिवाल्वर निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से अखाड़े के साथ साथ आसपास भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर इधर उधर भागने लगे।
विज्ञापन
फायरिंग में चार साधु गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कुंभ में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक पुलिस जैसे तैसे मामले को शांत करने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
वहीं हमले में घायल हुए एक नागा बाबा राहुल ने बताया कि झगड़ा दो पक्षों के बीच हुआ था। तभी एक पक्ष ने हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। उन लोगों ने तलवारों से भी हमला किया, जिसमें 15-20 लोग घायल हो गए हैं।
Ujjain (Madhya Pradesh): Sadhus opened fire during election in Avahan Akhara, four sadhus injured.
— ANI (@ANI_news) May 12, 2016
