फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   fire on itarsi railway station, Many trains were canceled

धूं धूं कर जला इटारसी स्टेशन, कई ट्रेनें हुई रद

Thu, 18 Jun 2015 05:15 PM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
fire on itarsi railway station, Many trains were canceled

मध्यप्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर आग लगने से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बुधवार को इटारसी रेलवे सिग्नल को कंट्रोल करने वाले रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम(आरआरआई) में आग लग गई थी।

विज्ञापन


आग की वजह से रेलवे का सिग्नल सिस्टम जल गया जिसकी वजह से ट्रेनें जहां थी उन्हें वहीं रोकना पड़ा। इससे तकरीबन 160 यात्री गाड़ियां और 70 माल गाड़ियां प्रभावित हुई हैं। रूट रिले इंटरलाकिंग सिस्टम ट्रेनों की आवाजाही को नियंत्रित करता है।
विज्ञापन


भोपाल रेलवे डिवीज़न के प्रवक्ता आईए सिद्दीकी ने बताया, “इटारसी की आग की वजह से लगभग हर जगह ट्रैफिक पर असर पड़ा है। अभी ये बता पाना मुश्किल है कि कब तक ट्रैफिक सामान्य होगा। उसे ठीक करने के प्रयास किये जा रहे हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनें देरी से

fire on itarsi railway station, Many trains were canceled

इटारसी की गिनती देश के बड़े जंक्शनों में होती है। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें यहां से गुज़रती हैं। आग के कारण ट्रेनें पांच घंटे तक लेट चल रही थी।

उन्हें बड़ी मुश्किल से मेनुअल सिस्टम के ज़रिए चलाया जा रहा था। भोपाल से गुजरने वाली लगभग 80 ट्रेनों को दूसरे रास्तों से रवाना किया गया वही 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था।

गुरुवार को भी 13 ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक को सामान्य होने में एक हफ्ता लग सकता है। कई ट्रेनों को 24 जून तक रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed