फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fire broke out in Bank of Baroda branch in Ratlam district

Madhya Pardesh: बैंक ऑफ बड़ौदा में लगी भीषण आग, दीवार काटकर Bank के अंदर घुसे दमकल कर्मी

Sat, 23 Jul 2022 11:20 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 11:20 AM IST
सार

रतलाम जिले के आलोट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। यहां उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की। 

विज्ञापन
Fire broke out in Bank of Baroda branch in Ratlam district
रतलाम में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में आग लग गई - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। सूचना पर आलोट के साथ ताल थाना क्षेत्र से फायर लॉरी मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने में परेशानी होने पर बैंक की दीवार तोड़कर रास्ता बनाया गया। उसके बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया।
विज्ञापन


घटना आलोट के कारगिल तिराहे की है। आगजनी की घटना तड़के करीब 5.30 बजे की है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। तड़के बैंक के आगे से गुजर रहे एक व्यक्ति को बैंक से धुआं उठता नजर आया, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थोड़ी देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। आग की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। उधर, आस—पास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


तोड़ना पड़ी दीवार
बैंक से आग लगने के बाद धुआं उठने से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। बैंक के अंदर जाने में फायर बिग्रेड के कर्मचारियों को काफी मुश्किलें हो रही थी। बाद में जेसीबी की मदद से बैंक की दीवार के एक हिस्से को तोड़कर रास्ता बनाया गया और वहां से दमकल कर्मी अंदर पहुंचे और आग पर काबू पाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बैंक के अंदर लगी आग को बुझाने के लिए कोई विकल्प नहीं था। लिहाजा आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल गया सामान
आगजनी की घटना में बैंक का फर्नीचर, कंप्यूटर सिस्टम, इलेक्ट्रिक सामान सहित कई अन्य महत्वपूर्ण सामान भी जल गया। शुरुआत में आलोट की फायर लॉरी ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में ताल और जावरा से भी गाड़ियां मौके पर पहुंची। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। उधर, बैंक के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed