{"_id":"5a35e6404f1c1b76678c1d96","slug":"fir-registered-against-police-constable-who-pointed-rifle-at-congress-leader-kamal-nath","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता कमलनाथ पर बंदूक तान देने वाले कांस्टेबल के खिलाफ FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता कमलनाथ पर बंदूक तान देने वाले कांस्टेबल के खिलाफ FIR दर्ज
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Sun, 17 Dec 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ पर बंदूक ताने देने वाले कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई की जानकारी के मुताबिक एसआईटी मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि ये घटना मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में हुई, जब कमलनाथ दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान पास मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मी को दबोच लिया, लेकिन घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया था। बता दें कि कमलनाथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी की ताजपोशी के प्रोग्राम में शामिल होने दिल्ली रवाना हो रहे थे। कांस्टेबल के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे एसपी ने वहीं सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन
पढ़ें: उत्तराखंड में अब ये दिग्गज संभालेंगे कांग्रेस की कमान
विज्ञापन
छिंदवाड़ा के एएसपी नीरज सोनी ने बताया कि 'एयरपोर्ट पर एक पुलिसकर्मी ने कांग्रेस सांसद पर बंदूक तानी। पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।'
