फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   kamal nath will be new State incharge of uttarakhand congress

उत्तराखंड में अब ये दिग्गज संभालेंगे कांग्रेस की कमान

Fri, 26 Aug 2016 01:46 PM IST
संजय त्रिपाठी/ अमर उजाला, देहरादून
संजय त्रिपाठी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 26 Aug 2016 01:46 PM IST
विज्ञापन
kamal nath will be new State incharge of uttarakhand congress
कमलनाथ - फोटो : AmarUjala

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और केंद्र में मंत्री रहे कमलनाथ उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी हो सकते हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में क्वार्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद मौजूदा प्रभारी अंबिका सोनी ने आलाकमान से मुलाकात करके इस जिम्मेदारी को आगे निभाने में असमर्थता जताई है।

उत्तराखंड से भलीभांति परिचित कमलनाथ को अब उत्तराखंड के साथ हिमाचल और जम्मू की कमान सौंपी जा सकती है। उत्तराखंड में सरकार और संगठन के बीच मौजूद दरार को भरना कमलनाथ के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

विज्ञापन

अंबिका सोनी की उत्तराखंड के प्रभारी पद से हटने की इच्छा

kamal nath will be new State incharge of uttarakhand congress
अंबिका सोनी ने भाजपा पर लगाया षड़यंत्र का आरोप - फोटो : ANI

गौरतलब है कि अंबिका सोनी के पास उत्तराखंड के अलावा पंजाब में कैंपेन कमेटी की सदस्य का भी प्रभार है। सोनी पंजाब से वास्ता रखती हैं। कांग्रेसी सूत्रों के मुताबिक उन्होंने दोनों राज्यों का कामकाज संभालने में समस्या होने की बात कहते हुए उत्तराखंड के प्रभारी पद से हटने की इच्छा आलाकमान के सामने बुधवार को जताई।

सूत्रों ने यह भी बताया कि वे किसी भी सूरत में पंजाब को नहीं छोड़ना चाहती हैं। ऐसे में आलाकमान उत्तराखंड के नए प्रदेश प्रभारी की तलाश में जुट गया है। इसमें सबसे ऊपर नाम कमलनाथ का है। कई दशकों से कांग्रेस में सक्रिय कमलनाथ केंद्र में महत्वपूर्ण मंत्रालय के अलावा संगठन में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं।

इसके अलावा वे दून स्कूल के पढे़ हैं। उत्तराखंड में उनका काफी आना-जाना होने से वे यहां के सियासी माहौल और अन्य समीकरणों से भली भांति परिचित भी हैं। इसलिए काफी संभावना है कि उन्हें नया प्रभारी बनाया जा सकता है। हालांकि उन्हें उत्तराखंड के साथ-साथ जम्मू और हिमाचल का दायित्व भी सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed