{"_id":"5f87df948ebc3e9b7e32b3d6","slug":"fir-registered-against-congress-leader-dinesh-gurjar-in-ashoknagar-for-allegedly-calling-shivraj-bhukhe-nange","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: शिवराज पर बिगड़े बोल के खिलाफ कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: शिवराज पर बिगड़े बोल के खिलाफ कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर के खिलाफ एफआईआर
Thu, 15 Oct 2020 11:14 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में आईपीसी की धारा 171-जी, 505 (2) और 188 के तहत कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनके खिलाफ यह मामला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कथित तौर पर भुखे-नंगे कहने की वजह से दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: An FIR has been registered against Congress leader Dinesh Gurjar for allegedly calling CM Shivraj Singh Chouhan 'bhukhe-nange', under sections 171-G, 505 (2) & 188 of IPC in Ashoknagar district.
— ANI (@ANI) October 15, 2020विज्ञापन
बता दें कि दिनेश गुर्जर ने मुख्यमंत्री शिवराज पर भूमि अधिग्रहण करने का आरोप लगाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा था कि पहले शिवराज के पास पांच एकड़ की जमीन थी लेकिन अब उनके पास हजारों एकड़ जमीन है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा था कि मान लीजिए कमलनाथ दूसरे बड़े उद्योगपति हैं, वो शिवराज सिंह चौहान की तरह भूखे-नंगे नहीं हैं। शिवराज सिंह चौहान के पास पहले पांच एकड़ की जमीन हुआ करती थी लेकिन अब उनके पास हजारों एकड़ में जमीन है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा था कि शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के खून पीने का काम किया, इसलिए आज इतनी जमीन के मालिक हैं।
इसपर पलटवार करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था, 'हां, मैं भूखे-नंगे परिवार से हूं, इसलिए उनका दुख-दर्द समझता हूं। हां मैं गरीब हूं इसीलिए गरीब बेटे-बेटियों को मामा बन पढ़ाता हूं। गरीब हूं इसलिए गरीब मां-बाप की बेटियों का कन्यादान करता हूं। गरीब हूं, इसलिए हर गरीब का दर्द समझता हूं और प्रदेश को समझता हूं।'
वहीं मध्यप्रदेश भाजपा ने ट्वीट कर लिखा, 'यही कांग्रेस की मानसिकता है, यही इनकी पीड़ा और यही इनकी सोच है। एक किसान पुत्र कैसे किसी नामी उद्योगपति के सामने खड़ा हो सकता है? गुलाम मानसिकता के कांग्रेसियों का असली चेहरा सामने आ गया है।'
