फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Film actor Karthik Aryan reached the cart to enjoy Bundeli chaat

MP News: बुंदेली चाट का मजा लेने ठेले पर पहुंचे फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन, लोगों ने साथ में ली सेल्फी

Sun, 07 Jul 2024 12:09 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 07 Jul 2024 12:09 AM IST
सार

MP News: पर्यटन नगरी ओरछा में भूल भुलैया 3 की शूटिंग चल रही है। फिल्म की स्टार कास्ट तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और कार्तिक आर्यन शहर में मौजूद हैं। इस बिजी शेड्यूल से फुरसत के पल बिताने बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन सड़क स्ट्रीट फूड खाने सड़कों पर निकल पड़े।
 

विज्ञापन
Film actor Karthik Aryan reached the cart to enjoy Bundeli chaat
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निवाड़ी मध्य प्रदेश जिले की पर्यटन और धार्मिक नगरी ओरछा में चल रही भूल भूलैया 3 की शूटिंग के लिये ओरछा पहुंचे फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन एक चाट की दुकान पर बुंदेली चाट का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दिये। कार्तिक आर्यन के आने का पता लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सभी लोग सेल्फी खिंचाते हुए दिखाई दिये। 

विज्ञापन

बता दें कि फिल्म भूलभूलैया 3 की शूटिंग पर्यटन नगरी ओरछा में चल रही है। ओरछा में प्राचीन धरोहरें और महल होने के कारण फिल्म के लिये ओरछा उपयुक्त है। इसीलिये फिल्म की शूटिंग के लिये ओरछा को तय किया गया है। पिछले तीन चार दिन से ओरछा में फिल्म की शूटिंग चल रही है, जिसमें फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री तृप्ति डिमरी यहां की एतिहासिक धरोहरों में फिल्म के कुछ अंश शूट कर रहे है।

विज्ञापन


आज शूटिंग से समय निकालकर शाम छह बजे अभिनेता कार्तिक आर्यन ओरछा के मुख्य चौराहे पर प्रसिद्ध राजू चाट भंडार पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजू चाट भंडार पर आलू टिक्की और भेल का लुत्फ उठाया। कार्तिक आर्यन के आने की खबर जैसे ही उनके प्रशंसकों को लगी वैसे ही मौके पर हुजूम उमड़ पड़ा और सेल्फी खिंचने वालों में होड़ मच गई। कार्तिक आर्यन ने भी चाट खाते खाते प्रशंसकों के साथ सेल्फी ली। बहरहाल अभी कुछ दिन और कार्तिक व उनकी पूरी टीम ओरछा में है और फिल्म की शूटिंग कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed