फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   fight between the shopkeeper and customers after the rate of chicken in satna

MP News : चिकन को लेकर सतना में बवाल, लाठी चार्ज कर पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा, लूट ले गए कुत्ते और खरगोश

Sun, 31 Jul 2022 11:09 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 31 Jul 2022 11:09 PM IST
सार

सतना जिले के राजेंद्र नगर इलाके में चिकन को लेकर मारपीट हो गई। दुकानदार ने छह से अधिक साथियों के साथ मिलकर ग्राहक के साथ मारपीट कर दी। जिसमें तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। 
 

विज्ञापन
fight between the shopkeeper and customers after the rate of chicken in satna
चिकन को लेकर सतना में बवाल के दौरान की गई तोड़फोड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के सतना जिले के राजेंद्र नगर इलाके में शनिवार शाम जमकर विवाद हुआ। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा कि सैकड़ों लोग सड़कों पर आ गए और माहौल बिगड़ गया। यहां दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान तीन को गंभीर चोटें आई है। दुकान में तोड़फोड़ और कार के शीशे तोड़े गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र नगर स्थित सैफ डॉग सेलर नाम से एक दुकान है। यहां चिकन बिकता है। शॉप पर कुछ ग्राहक चिकन लेने के लिए आए थे। चिकन की कीमत को लेकर दुकानदार से ग्राहकों का  विवाद हो गया। दुकान मालिक ने 6  से अधिक साथियों के साथ मिलकर ग्राहकों के साथ मारपीट कर दी। जिसमें तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। उधर, मारपीट की सूचना पर ग्राहक पक्ष के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। यहां दुकान में जमकर तोड़फोड़ की गई। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मारपीट करने के बाद मौके से फरार हो गए। । लेकिन सड़कों पर आए लोगों का गुस्सा नहीं थमा। इस दौरान लोगों ने दुकान में रखे सामान को लुटना शुरू कर दिया। दुकान में मौजूद अंग्रेजी नस्ल के कुत्ते, खरगोश व अन्य जानवरों को असामाजिक तत्वों ने लूट लिया। यहां कारों के शीशे भी तोड़े गए।
विज्ञापन


विवाद के दौरान पुलिस और लोगों के बीच भी जमकर नोकझोंक हुई। राजेंद्र नगर से धनारी मार्ग तक लोगों ने जाम लगा दिया। स्थिति बेकाबू होता देख भारी संख्या में पुलिस तैनात करनी पड़ी। उसके बाद स्थिति काबू में आई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को कंट्रोल में कर लिया गया है। पुलिस जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। सतना के एसडीएम नीरज खरे ने बताया कि स्थिति पूरी तरह काबू में हैं। कार के शीशे तोड़े गए है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed