{"_id":"6460d948987e752405086615","slug":"female-reindeer-brought-from-kanha-found-dead-in-bandhavgarh-was-four-months-pregnant-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कान्हा से लाई गई मादा बारहसिंगा बांधवगढ़ में मृत मिली, चार महीने की गर्भवती थी, जानें कैसे हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कान्हा से लाई गई मादा बारहसिंगा बांधवगढ़ में मृत मिली, चार महीने की गर्भवती थी, जानें कैसे हुई मौत
Sun, 14 May 2023 06:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 14 May 2023 06:21 PM IST
सार
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी स्थित बारहसिंगा बाड़े में रविवार को एक मादा बारहसिंगा की मृत पाई गई है। मृत पाया गया बारहसिंगा कान्हा टाइगर रिजर्व से सात मई को लाए गए 18 बारहसिंगा में से एक है।
विज्ञापन
बांध
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बारहसिंगा को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बसाने की तैयारी की गई थी। लेकिन यहां बारहसिंगा बाड़े से रविवार को एक मादा बारहसिंगा की मौत होने का मामला सामने आया है। जहां रविवार 13 मई को मगधी स्थित बारहसिंगा बाड़े के निरीक्षण के दौरान एक मादा बारहसिंगा लगातार एक ही स्थान पर बैठी पाई गई थी।
इसके बाद इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारी को दी गई। सूचना मिलने पर सुधीर मिश्रा उप वनमंडल अधिकारी धमोखर, डा. नितिन गुप्ता और दीपक राज प्रजापति वन परिक्षेत्र अधिकारी मगधी मौके पर पहुंचे। निरीक्षण दौरान वहां मादा बारहसिंगा मृत अवस्था में पाई गई।
साथ ही वन्यप्राणी चिकित्सक द्वारा मादा बारहसिंगा का सक्षम अधिकारियों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मादा बारहसिंगा का तीन से चार माह की गर्भवती होना पाया गया। उसकी मृत्यु का प्राथमिक कारण दाएं कंधे में नर बारहसिंगा के सींग से लगे गहरे घाव और उसमें संक्रमण होना पाया गया है। विस्तृत जांच के लिए विसरा भेजा जा रहा है। वहीं, प्रोटोकॉल के अनुसार, बारहसिंगा और गर्भ को जलाकर नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 26 मई 2023 को 19 बारहसिंगा और सात मई को 18 बारहसिंगा कान्हा टाइगर रिजर्व से लाकर मगधी स्थित बाड़े में छोड़े गए थे। मृत पाया गया बारहसिंगा सात मई को लाए गए बारहसिंगा में से एक है।