फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Female reindeer brought from Kanha found dead in Bandhavgarh, was four months pregnant

MP News: कान्हा से लाई गई मादा बारहसिंगा बांधवगढ़ में मृत मिली, चार महीने की गर्भवती थी, जानें कैसे हुई मौत

Sun, 14 May 2023 06:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 14 May 2023 06:21 PM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी स्थित बारहसिंगा बाड़े में रविवार को एक मादा बारहसिंगा की मृत पाई गई है। मृत पाया गया बारहसिंगा कान्हा टाइगर रिजर्व से सात मई को लाए गए 18 बारहसिंगा में से एक है।

विज्ञापन
Female reindeer brought from Kanha found dead in Bandhavgarh, was four months pregnant
बांध - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बारहसिंगा को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बसाने की तैयारी की गई थी। लेकिन यहां बारहसिंगा बाड़े से रविवार को एक मादा बारहसिंगा की मौत होने का मामला सामने आया है। जहां रविवार 13 मई को मगधी स्थित बारहसिंगा बाड़े के निरीक्षण के दौरान एक मादा बारहसिंगा लगातार एक ही स्थान पर बैठी पाई गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारी को दी गई। सूचना मिलने पर सुधीर मिश्रा उप वनमंडल अधिकारी धमोखर, डा. नितिन गुप्ता और दीपक राज प्रजापति वन परिक्षेत्र अधिकारी मगधी मौके पर पहुंचे। निरीक्षण दौरान वहां मादा बारहसिंगा मृत अवस्था में पाई गई।
विज्ञापन


साथ ही वन्यप्राणी चिकित्सक द्वारा मादा बारहसिंगा का सक्षम अधिकारियों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मादा बारहसिंगा का तीन से चार माह की गर्भवती होना पाया गया। उसकी मृत्यु का प्राथमिक कारण दाएं कंधे में नर बारहसिंगा के सींग से लगे गहरे घाव और उसमें संक्रमण होना पाया गया है। विस्तृत जांच के लिए विसरा भेजा जा रहा है। वहीं, प्रोटोकॉल के अनुसार, बारहसिंगा और गर्भ को जलाकर नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 26 मई 2023 को 19 बारहसिंगा और सात मई को 18 बारहसिंगा कान्हा टाइगर रिजर्व से लाकर मगधी स्थित बाड़े में छोड़े गए थे। मृत पाया गया बारहसिंगा सात मई को लाए गए बारहसिंगा में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed