फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   father killed leopard to gift her daughter

बेटी के लिए किया तेंदुए का शिकार

Mon, 10 Jun 2013 11:27 AM IST
भोपाल ब्यूरो
भोपाल ब्यूरो Updated Mon, 10 Jun 2013 11:27 AM IST
विज्ञापन
father killed leopard to gift her daughter

एक पिता अपनी बेटी को दहेज में यादगार तोहफा देना चाहता था लेकिन इस चक्कर में बेटी के ससुराल जाने से पहले वो जेल चला गया।

विज्ञापन



मध्य प्रदेश के धार जिले में एक पिता ने बेटी को दहेज में तेंदुए का नाखून देने की ठानी और जब उसने तेंदुए का शिकार किया तो पकड़ा गया।

यहां एक तेंदुए का शिकार वन विभाग व पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था क्योंकि एक बछड़े के जरिए लुभाकर तेंदुए का शिकार किया गया था।

जांच में पता चला कि बछड़े को जहर दिया गया था और जब इस बछड़े का तेंदुए ने शिकार किया तो वह मर गया।

इसके बाद तेंदुए के नाखून के साथ खाल व शरीर के कुछ अंग गायब पाए गए। इसी के चलते वन विभाग ने शिकारियों की तलाश की।

तेंदुए का शिकार करने के आरोप में वन विभाग ने में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए जनजातीय वर्ग के नागरिया और तौलिया ने वन विभाग के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


तौलिया ने बताया है कि उसकी बेटी की शादी है और वह उसके ससुराल वालों को दहेज में तेंदुए का नाखून देना चाहता था। इसी लिए उसने तेंदुए का शिकार किया।

जनजातीय वर्ग में जंगली जानवरों के अंग बेटी की शादी में दहेज के तौर पर देने की परंपरा है। इसी के चलते तौलिया ने भी बेटी को तेंदुए के नाखून देने की योजना बनाई, मगर उसकी यह योजना धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed