शराब के लिए पैसे न देने पर बाप ने बेटी को जलाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक दरिंदे पिता ने अपनी बेटी को आग लगा दी। युवती को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामले में पडोसियों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद युवती का इलाज शुरू हुआ। मामला सामने आने के बाद आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
वहीं पिता की इस करतूत के पीछे की वजह जानकर अब हर कोई हैरत में है। आरोपी पिता की तलाश की जा रही है।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू तहसील के जामली गांव का है। जहां शनिवार सुबह यह वारदात हुई।
पैसे न देने पर बेटी पर तेल छिड़क कर आग लगाई
जिले की बडगोंडा पुलिस के अनुसार छगन लाल (45) ने शनिवार सुबह शराब पीकर अपने घर पहुंचा। जहां उसने अपनी 19 साल की बेटी रीना से शराब पीने के लिए और पैसे देने की मांग की। इस पर रीना ने पैसे होने से मना कर दिया।
आरोप है कि इससे गुस्साए पिता ने केरोसिन लेकर रीना के ऊपर उड़ेल दिया और आग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पडोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में महू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे इंदौर के एमवाई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद से आरोपी पिता फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
