फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Farmers protest: cm shivraj government in action mode after Black market of vegetables

किसान आंदोलन: एक्शन मोड में शिवराज सरकार, सब्जियों की कालाबाजारी पर तलाशी अभियान

Sat, 02 Jun 2018 04:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 02 Jun 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest: cm shivraj government in action mode after Black market of vegetables
शिवराज सिंह चौहान

किसानों का 10 दिवसीय आंदोलन शुक्रवार को शुरू हो गया। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करवाने और कर्ज माफी की मांग को लेकर किसान हड़ताल पर हैं। जिससे देशभर के कई राज्यों में दस दिन तक दूध, सब्जी और फल की सप्लाई प्रभावित रहेगी। वहीं कई जगहों पर सब्जियों की कालाबाजारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश में सब्जियों और दूध की कालाबाजारी शुरू हो चुकी है। यहां कई इलाकों में सब्जियों के दाम 20  से 50 फीसदी महंगे बेचे जा रहे हैं। लेकिन सरकार ने भी इस पर लगाम लगाने के लिए कमर कस ली है। 
विज्ञापन


गोदामों की तलाशी की तैयारी 
सरकार सब्जियों के लाइसेंसी थोक कारोबारियों के गोदामों की तलाशी की तैयारी कर रही है। तलाशी में यह देखा जाएगा की कहीं सब्जियों को सप्लाई तो नहीं रोकी जार रही। ऐसा होने पर कार्रवाई के भी आदेश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश के मंदसौर, नीमच, रतलाम सहित कई जिले हाई अलर्ट पर हैं तो कई जगह धारा 144 लागू कर दी गई है। वजह है पिछले साल किसान आंदोलन के दौरान मंदसौर में हुए गोलीकांड की बरसी जिसमें 6 लोगों की मौत हुई थी। 


राज्य सरकार किसी भी हाल में यह नहीं चाहेगी एक बार फिर एसी स्थिति का सामना करना पड़े। लिहाजा कमर कस ली गई है लेकिन किसानों में आक्रोश है और वह राज्यभर में प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed