चोरी का ये खुलासा उड़ा देगा आपके होश, पढ़ें जरूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव होना और पल पल की जानकारी अपडेट करना भी कितना नुकसानदायक हो सकता है, उसकी बानगी है मध्यप्रदेश की ये घटना। जहां पकड़े गए चोरों ने जो खुलासे किए उसे सुनकर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालों के होश उड़ जाएंगे।
पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो सोशल मीडिया खासकर फेसबुक पर स्टेटस देखकर घरों में चोरी करता था। सोशल मीडिया से ही यह गिरोह इस बात का पता लगाता था कि कौन अपने घर से बाहर गया हुआ है।
उसके बाद ये उस बंद घर पर धावा बोलते और सारा माल साफ कर देते। पुतिलस ने चोरों के कब्जे से लाखों का माल बरामद किया है। हैरत की बात ये है कि चोर अपना रहन-सहन इतने शाही तरीके से रखते थे कि कोई भी उन पर शक भी नहीं कर पाता था।
बाहर जाने का स्टेटस पढ़ते ही पहुंच जाते थे बंद मकान पर
मामला मध्यप्रदेश के खंडवा जिले का है। जहां पुलिस ने बुधवार को एक ऐसे गिरोह को धर दबोचा जो बंद घरों में वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने चोरों से पूछताछ की तो उसके होश उड़ गए। चोरों का चोरी करने का यह नया अंदाज हर किसी के लिए चौंकाने वाला था।
आरोपियों ने बताया कि वो फेसबुक पर लगातार लोगों को फॉलो करते थे। जैसे ही कोई अपना अपडेट डालता था कि वह घूमने के लिए या किसी काम से शहर से बाहर जा रहा है वे उसे ट्रेस करना शुरू कर देते।
अगर वो रहने वाला नजदीकी शहर का होता तो वे उसके घर पहुंच जाते और बंद मकान के ताले तोड़कर अंदर रखा माल साफ कर देते। कई बार वे चोरी करने दूसरे शहरों में भी पहुंच जाते।
उन्होंने मध्यप्रदेश से बाहर भी चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों से 33 किलो सोने के आभूषण, दो किलो चांदी के आभूषण, लाखों की नकदी और कई गाड़ियां बरामद की हैं। पुलिस अभी आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
