फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ex ias rakesh sahni removed from chairman post of narmada valley development authority

राकेश साहनी को तत्काल प्रभाव से एनवीडीए के अध्यक्ष पद से हटाया

Sat, 23 Feb 2019 03:21 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनिल पांडेय Updated Sat, 23 Feb 2019 03:21 AM IST
विज्ञापन
ex ias rakesh sahni removed from chairman post of narmada valley development authority
IAS Rakesh Sahni - फोटो : फाइल
नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) के अध्यक्ष राकेश साहनी को राज्य शासन ने शुक्रवार को अचानक पद से हटा दिया। साहनी 1972 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक साहनी को पद से हटाने की सूचना रात में फोन पर दी गई।
विज्ञापन


साहनी पूर्ववर्ती शिवराज सरकार में काफी अहम अफसर रहे। कई बड़े ब्यूरोक्रेटिक फैसलों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वह शिवराज सरकार में कई बार संकटमोचक भी बने। उल्लेखनीय है कि वे जनवरी 2006 से जनवरी 2010 तक प्रदेश के मुख्य सचिव रहे और रिटायरमेंट के बाद उनकी पोस्टिंग विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन पद पर कर दी गई।
विज्ञापन


दिसंबर 2014 में वहां उनका कार्यकाल पूरा हो गया था। इसके करीब छह महीने बाद 13 जुलाई 2015 को वे एनवीडीए के अध्यक्ष बनाए गए थे।  नई सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार में प्रमुख पदों पर नियुक्त हुए लोगों को हटाने का सिलसिला शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहनी के बारे में ये निर्णय कमलनाथ सरकार ने दो माह बाद लिया। बताते हैं कि साहनी ने कांग्रेस सरकार से भी सामंजस्य बैठाने की कोशिश की थी। गौरतलब है कि एनवीडीए के उपाध्यक्ष रजनीश वैश्य को कांग्रेस सरकार पहले ही हटाकर ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट भेज चुकी है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed