{"_id":"5c8c0b00bdec2213e648e75e","slug":"ex-bsp-leader-who-joined-congress-a-few-days-ago-killed-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में शामिल हुए बसपा के पूर्व नेता की हत्या, बसपा विधायक के परिजन के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में शामिल हुए बसपा के पूर्व नेता की हत्या, बसपा विधायक के परिजन के खिलाफ मामला दर्ज
Sat, 16 Mar 2019 01:58 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह (मध्यप्रदेश)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह (मध्यप्रदेश)
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Police (file)
कांग्रेस नेता की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने दमोह की पथरिया विधानसभा सीट से बसपा विधायक रामबाई के पति और तीन परिजन सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दमोह में मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में 12 मार्च को बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए 54 वर्षीय देवेन्द्र चौरसिया की शुक्रवार को हटा कस्बे में कथित रूप से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक राघवेंद्र सिंह बेलबंसी ने बताया कि शुक्रवार सुबह को हटा में अपने प्लांट पर मौजूद देवेन्द्र चौरसिया और उनके पुत्र सोमेश चौरसिया पर कुछ लोगों ने प्राणघातक हमला किया। हमले गंभीर रुप से घायल देवेन्द्र की जबलपुर ले जाते समय मौत हो गई जबकि सोमेश की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में गोविंद सिंह (विधायक रामबाई के पति), चंदू सिंह, गोलू सिंह, लोकेश, श्रीराम शर्मा, अमजद खान और इंद्रजीत पटेल के खिलाफ धारा 302 (हत्या) और भादवि की अन्य सम्बद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना के बाद हटा कस्बे का बाचार बंद है। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता और लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
सागर पुलिस रेंज के उप महानिरीक्षक दीपक कुमार वर्मा और दमोह के जिलाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने हटा पहुंचकर हालात का जायजा लिया और आक्रोशित लोगों से बातचीत की। एसपी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
