फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Escaped murderer dies after jumping from two story building while trying to escape from police in Omkareshwar

MP News: ओंकारेश्वर में पुलिस से बचकर भागने की कोशिश में इमारत से कूदने पर फरार हत्यारोपी की मौत, दो गिरफ्तार

Fri, 10 Feb 2023 07:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 10 Feb 2023 07:41 PM IST
सार

खंडवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि एक हत्या के मामले में ओंकारेश्वर में छिपे आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस यहां पहुंची थी। आरोपियों ने पुलिस को देखा तो उनमें से एक ने छलांग लगा दी जिसमें उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Escaped murderer dies after jumping from two story building while trying to escape from police in Omkareshwar
पुलिस अधीक्षक कार्यालय खंडवा तथा जिला पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा के ओंकारेश्वर में पुलिस से बचने के लिए हत्या के आरोपी ने दो मंजिला इमारत से कूद गया। इस वजह से उसकी मौत हो गई। जबकि ओंकारेश्वर पुलिस ने उसके दो साथी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हत्या करने का आरोप था और वे मामले में फरार चल रहे थे।

विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली प्रदेश में हत्या करने के मामले में फरार तीन आरोपी मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में छिपे थे। दिल्ली पुलिस उन तीनों आरोपियों को पकड़ने खंडवा पहुंची। जैसे ही आरोपियों को इस बात का एहसास हुआ कि अब पुलिस की पकड़ से भागना मुमकिन नहीं है। ऐसे में एक आरोपी ने पुलिस से बचकर भागने की कोशिश में दो मंजिला इमारत से छलांग लगा दी। पत्थर पर गिरकर सिर फट जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ओंकारेश्वर थाना पुलिस ने उसके दो अन्य साथी आरोपियों को गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


एक आरोपी ने जिम की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग
खंडवा जिला पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि दिल्ली में एक हत्या के मामले में ओंकारेश्वर में छिपे आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस यहां पहुंची थी। पुलिस के पास इनपुट था कि दिल्ली में एक हत्याकांड के तीनों आरोपी खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में छिपे हुए हैं। इस इनपुट के आधार पर दिल्ली पुलिस ने खंडवा के मांधाता पुलिस के साथ उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम मंदिर के आसपास के होटल में छानबीन कर रही थी, तभी आरोपी अभिषेक पुल के पास जिम से निकलते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर अभिषेक को दबोच लिया। जिम की दूसरी मंजिल पर खड़े मोहित और एक अन्य आरोपी ने पुलिस को देखा तो वे भागने लगे। तभी मोहित ने दूसरी मंजिल से ही छलांग लगा दी। पत्थर पर गिरने से उसका सिर फट गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसके दो अन्य साथी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कब, कैसे हुई थी दिल्ली में हत्या?
जानकारी के मुताबिक, विगत 26 जनवरी की रात विवेक विहार के सूरजमल पार्क में सुरजीत सिंह (22) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। दिल्ली पुलिस ने जिन तीन नाबालिगों को शुरुआत में पकड़ा था। उन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया कि सुरजीत ने उनकी गैंग से हुक्का लिया था। बार-बार पैसे मांगने पर भी वह न तो हुक्का दे रहा था और न ही उसके 500 रुपये। इस बात से नाराज होकर उन्होंने सुरजीत पर हमला कर दिया था। इस वारदात में छह आरोपियों के नाम सामने आए थे। तीन नाबालिग आरोपी पहले ही पकड़ लिए गए थे। लेकिन मोहित, अभिषेक और एक अन्य आरोपी फरार थे।

ओंकारेश्वर के होटल में छिपे थे आरोपी
दिल्ली पुलिस को आरोपी मोहित ठाकुर निवासी शाहदरा (दिल्ली), अभिषेक ढकोलिया और तुषार की लोकेशन ओंकारेश्वर में मिली थी। खुफिया पुलिस से सूचना मिली थी कि तीनों ओंकारेश्वर में पिछले एक सप्ताह से छिपे हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि दो मंजिला इमारत से कूदने के कारण मोहित ठाकुर की मौत हो गई है। अन्य दो आरोपी अभिषेक और तुषार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक मोहित के परिजनों को सुचना दे दी है। मौत के मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed