{"_id":"63e66b55e587c1a0070ce0bb","slug":"eow-team-arrested-sub-engineer-varsha-mishra-red-handed-taking-bribe-in-gwalior-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: EOW ने सब इंजीनियर को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार; 1,72,00,000 के टेंडर से पहले मांगे 5 फीसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: EOW ने सब इंजीनियर को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार; 1,72,00,000 के टेंडर से पहले मांगे 5 फीसद
Fri, 10 Feb 2023 09:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 10 Feb 2023 09:35 PM IST
सार
ईओडब्ल्यू ग्वालियर की टीआई नीतू गुर्जर के मुताबिक, रिश्वत लेने के दौरान नगर निगम मुख्यालय के बाहर से वर्षा मिश्रा को EOW की टीम ने पकड़ लिया गया। यह राशि निगम के पांच पार्कों के रखरखाव के लिए पास हुए टेंडर के बिल को पास करने के एवज में ली जा रही थी।
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू की टीम के साथ बीच में सब इंजीनियर वर्षा मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो यानी EOW टीम ने शुक्रवार को नगर निगम में पार्क विभाग की सब इंजीनियर वर्षा मिश्रा को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। वर्षा मिश्रा ने पांच पार्कों के रखरखाव को लेकर हुए एक करोड़ 72 लाख के टेंडर में पहले पांच फीसद की रिश्वत मांगी थी। बाद में तीन फीसद कमीशन देना तय हुआ था। उसके बाद शुरुआती बिल की राशि के कमीशन में से पांच हजार रुपये गुरुवार को ले लिए थे जबकि 15 हजार रुपये की रिश्वत शुक्रवार को ले रही थीं।
विज्ञापन
टेंडर पास करने के एवज में मांगी थी रिश्वत
ईओडब्ल्यू ग्वालियर की टीआई नीतू गुर्जर ने बताया कि रिश्वत लेने के दौरान नगर निगम मुख्यालय के बाहर से वर्षा मिश्रा को EOW की टीम ने पकड़ लिया। यह राशि नगर निगम के पांच पार्कों के रखरखाव के लिए पास हुए टेंडर के बिल को पास करने के एवज में ली जा रही थी। सब इंजीनियर वर्षा मिश्रा ने नगर निगम के पांच पार्कों के रखरखाव का ठेका लेने वाले सुरेश सिंह यादव और अतुल सिंह यादव से उनके जनवरी महीने के बिल 6,70,000 रुपये के बिल पास करने के एवज में कमीशन के हिसाब से 20 हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
