{"_id":"61569e2c8ebc3e627031c8e4","slug":"eow-raids-dewas-tncp-employee-captures-huge-amount-of-illegal-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: आर्थिक अपराध शाखा की इंजीनियर के घर बड़ी छापेमारी, करोड़ों की अवैध संपत्ति बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: आर्थिक अपराध शाखा की इंजीनियर के घर बड़ी छापेमारी, करोड़ों की अवैध संपत्ति बरामद
Fri, 01 Oct 2021 12:13 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:13 PM IST
सार
ईओडब्ल्यू के 40 अफसरों की टीम ने सुबह 6 बजे ही दरियानी के 4 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। एसपी दिलीप सोनी ने दरवाजे पर आवाज लगाते हुए कहा कि आपके मोबाइल की दुकान पर आग लग गई है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश आर्थिक अपराध शाखा की मानचित्रकार के घर की बड़ी छापेमारी।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू ) उज्जैन ने देवास में काम कर रहे टाउन और कंट्री प्लानिंग के इंजीनियर विजय दरियानी के घर पर छापेमारी की। इस छापेमारी में ईओडब्ल्यू की टीम ने करोड़ों की अवैध संपत्ति, 3 कारें, लाखों रुपये नकदी समेत कई फाईलें भी जब्त की हैं। इंजीनियर के घर से टाउन प्लानिंग की भी कई जरूरी फाईलें और नक्शें बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
50 हजार महीने थीं तनख्वाह
केवल 50 हजार महीने की तनख्वाह वाले दरियनी के शौक और जिंदगी नवाबों से कम नहीं थी। 4000 वर्ग फीट का एक आलिशान बंगला, महंगी शराब का शौक। इसे देख कर सभी अफसर दंग रह गए थे। छत पर मेहमानों के स्वागत के लिए सजावट करके ट्रॉली में शराब लाने की सुविधा, वेज और नॉनवेज दोनों तरह के पकवान और भी कई तरह की सुविधाएं दरियानी ने सिर्फ 50 हजार की तनख्वाह में ही कर रखी थी। उस पूरे घर में महंगे बोनसाई और कई तरह के पौधे लगवा रखे थे। इसके अलावा एक मॉल में भी संपत्ति खरीदी थी।
विज्ञापन
सुबह 6 बजे छापेमारी
ईओडब्ल्यू के 40 अफसरों की टीम ने सुबह 6 बजे ही दरियानी के 4 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। एसपी दिलीप सोनी ने दरवाजे पर आवाज लगाते हुए कहा कि आपके मोबाइल की दुकान पर आग लग गई है। यह सुनते ही दरियानी ने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद टीम ने अपनी कार्रवाई शुरु कर दी।
विज्ञापन
सिर्फ 500 रुपये पर लगी थी नौकरी
कार्रवाई के दौरान पता चला की विजय दरियानी का 1984 में जब नौकरी लगी थी तब उसकी तनख्वाह मात्र 500 रूपये थी। 37 सालों तक नौकरी करने के बाद वह 50 हजार की तनख्वाह पर काम कर रहा था। अभी उसकी नौकरी के 7 साल और बचे थे। छापेमारी के दौरान टीम को इंदौर टाउन और कंट्री प्लानिंग विभाग के भी कई दस्तावेज मिले हैं जबकी वह वहां से पांच सालों पहले ही हट चुका था। विभाग इस आधार पर ईओडब्ल्यू के 40 अफसरों की टीम ने सुबह 6 बजे ही दरियानी के 4 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
