फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   EOW raid in Katni, committee manager turned out to be crores, property found 650 times more than income

MP News: कटनी में EOW का छापा, समिति प्रबंधक निकला करोड़ों का आसामी, आय से 650 गुना ज्यादा संपत्ति मिली

Fri, 16 Jun 2023 11:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 16 Jun 2023 11:06 PM IST
सार

Eow के छापे में सहायक समिति प्रबंधक के घर में दो स्कॉर्पियो, क्रिएटा एसयूवी फोर व्हीलर, 6 टू व्हीलर, साढ़े 4 लाख रुपये की एफडी, 4 प्लॉट की रजिस्ट्री, 3 रजिस्ट्री 18 एकड़ जमीन की, आधा किलो से ज्यादा सोने के जेवर, करीब 2 किलो चांदी सहित 9 लाख 30 हजार रुपये नगद मिले हैं।

विज्ञापन
EOW raid in Katni, committee manager turned out to be crores, property found 650 times more than income
EOW

विस्तार

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) जबलपुर की 30 सदस्यीय टीम ने तड़के सुबह रीठी के देवरीकला स्थित सहकारी समिति में पदस्थ सहायक समिति प्रबंधक अनिल राय के घर पर छापा मारा। ईओडब्ल्यू की टीम को किलो में सोना-चांदी, तो आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां और जमीन के कागजात मिले। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्राथमिक तौर में समाने आई संपत्ति आय के 650 गुना ज्यादा है। ईओडब्ल्यू जबलपुर के उप पुलिस अधीक्षक एबी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रीठी तहसील में ग्राम देवरी कला में सहायक समिति प्रबंधक अनिल राय के घर में माननीय न्यायालय से सर्च वारंट जारी कराते हुए सर्च कार्रवाई की गई। इस दौरान सहायक समिति प्रबंधक के घर में दो स्कॉर्पियो, क्रिएटा एसयूवी फोर व्हीलर, 6 टू व्हीलर, साढ़े 4 लाख रुपये की एफडी, 4 प्लॉट की रजिस्ट्री, 3 रजिस्ट्री 18 एकड़ जमीन की, आधा किलो से ज्यादा सोने के जेवर, करीब 2 किलो चांदी सहित 9 लाख 30 हजार रुपये नगद मिले हैं। हालांकि टीम ने साफ किया है की बैंक अकाउंट और कुछ अन्य दस्तावेजों का वैल्यूशन होना अभी बाकी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आंकड़ा और बढ़ सकता है। 
विज्ञापन


बता दें सहकारी समिति प्रबंधक अनिल राय की पत्नी अहिल्या राय भाजपा में महामंत्री के पद पर रह चुकी हैं और अनिल राय काफी लंबे समय से सहकारी समिति प्रबंधक के साथ अन्य पदों में रह चुके हैं। फिलहाल ईओडब्ल्यू की टीम ये भी पता लगाने में जुटी हुई है कि इतनी संपत्ति इनके पास कहां से आई। बताया जा रहा है जल्द ही पूरे मामले पर बड़ा खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed